ISRO: स्पेस स्टेशन का काम 2028 और 2035 के बीच पूरा हो जाएगा.....
ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने ग्वालियर में स्पेस सेक्टर में निरंतर बढ़ते भारत को लेकर कहा कि 2040 तक भारत अंतरिक्ष में मनुष्य भेजने में सफलता हासिल कर लेगा।
भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा। स्पेस स्टेशन का काम 2028 और 2035 के बीच पूरा हो जाएगा। यहां से हम अपना रॉकेट लॉन्च कर पाएंगे। इसके साथ ही एस्ट्रॉनॉट्स और गगन यात्री भी अंतरिक्ष में भेज पाएंगे।
वे यहां सिंधिया स्कूल के 127वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने चंद्रयान अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा, 2040 में जब देश अपनी स्वतंत्रता के सौवें वर्ष का जश्न मनाएगा तब हम अंतरिक्ष में अपना कदम रखने की सफलता का उत्सव भी मनाएंगे। उन्होंने कहा, भारत सरकार ने हाल में अपने वीनस (शुक्र) मिशन को मंजूरी दी है। पहला शुक्र मिशन 2028 में लॉन्च किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, डॉ. एस सोमनाथ का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सिखया कि कैसे कठिनाइयों से लड़कर सफलता हासिल की जाती है। चंद्रयान अभियान को सफल बनाया और अब भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान को आगे बढ़ा रहे हैं।