
ग्वालियर। शहर से 14 किमी दूर ग्राम कुलैथ स्थित श्री जगन्नाथ धाम सरकार पर शनिवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही भक्त कुलैथ पहुंच गए,पहले क्षेत्रीय लोगों के साथ पूजा अर्चना की गई,इसके बाद हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दीं। शाम 4 बजे रथ यात्रा प्रारंभ होने से पहले भगवान को चावल से भरे घट चढ़ाए गए। इसके साथ ही श्री जगन्नाथ धाम से रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा पूरे गांव से होकर निकली।
रथयात्रा में भक्ति भाव से शामिल होकर लोगों ने पूजा अर्चना की। भगवान के साथ विमान में बलदाऊ और बहन सुभद्रा भी शामिल हुईं। भक्तों ने पूरी रात भजन कीर्तन कर जागरण किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। रविवार को सुबह से विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन कीर्तन होगा।
इसके बाद रथयात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे गांव में घूमेगी, इसके बाद भगवान को रात्रि में मंदिर में लाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी किशोरी लाल और राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेले का समापन 15 जुलाई को होगा।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लिए आस पास गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु कुलैथ पहुंचे हैं।
लोगों ने की पूजा अर्चना
भगवान का रथयात्रा पूरे गांव से होकर गुजरा। रथयात्रा में भक्ति भाव से शामिल होकर लोगों ने पूजा अर्चना की। भगवान के साथ विमान में बलदाऊ और बहन सुभद्रा भी शामिल हुईं। भक्तों ने पूरी रात भजन कीर्तन कर जागरण किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुबह से विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन कीर्तन होगा। इसके बाद रथयात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे गांव में घूमेगी, इसके बाद भगवान को रात्रि में मंदिर में लाया जाएगा।