ग्वालियर

इस गांव में हुआ कुछ ऐसा विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

चोर सीढिय़ों के रास्ते घुसे घर में, ले गए सवा दो लाख की नकदी सहित करीब २५ लाख का माल
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 5:46 PM IST
jewellery stolen
इस गांव में हुआ कुछ ऐसा विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

ग्वालियर। भिण्ड के आलमपुर कस्बे में रविवार व सोमवार की रात छत के रास्ते व्यापारी के घर में घुसकर चोर गिरोह सोने, चांदी के गहने एवं 2.25 लाख रुपए नकदी सहित 25 लाख का माल समेट ले गए। वारदात के बाद सोमवार की सुबह व्यापारी लामबंद हो गए और उन्होंने बाजार बंद कर दिया। कस्बे के वार्ड 08 में स्थित राजेंद्र गुप्ता पुत्र गोविंददास गुप्ता के घर में चोर आधी रात के बाद घुसे। घर के सदस्य कूलर चलाकर एक कमरे में सो हुए थे। उधर चोरों ने अंदर के कमरे में रखे संदूक, अलमारी एवं सूटकेश आदि के लॉक तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली।

रात्रिगश्त नहीं होने से हो रही वारदातें
वारदात के विरोध में स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए और पूरा बाजार दिन भर बंद रखा। हालांकि घटना की सूचना के उपरांत पड़ताल के लिए न केवल एसडीओपी राजीव चतुर्वेदी के अलावा पुलिस अधीक्षक स्वंय भी जायजा लेने पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त नहीं होने से लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। पूर्व में हुई चारी की घटनाओं में माल बरामद होना तो दूर पुलिस आरोपियों को नामजद तक नहीं कर पाई है।

यह सामान ले गए चोर
अलमारी में रखे 2.25 लाख नकदी के अलावा चोर सोने के गहनों में दो सीतारानी हार, चार अंगूठी, बेंदी, छह चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, एक रस्सी डिजाइन की जंजीर, चार जंजीर सादा डिजाइन, चार अंगूठी जनानी, बृजबाला एक जोड़ी, दो मंगलसूत्र, एक हार, लोंग, पेंडिल कटक, चार तोला वजन के चार सिक्के, चांदी के गहनों में पायल, पायजेब, 10 ईंट ले गए।

छत से आए और मैन गेट से निकल गए
चोर गिरोह सीढ़ी से आंगन में उतरा और माल समेटने के बाद मुख्य द्वार खोलकर निकल गए। अल सुबह जब घर के सदस्यों की आंख खुली तो कमरे में सूटकेश, अलमारी व संदूक खुले देख भौंचक्क रह गए। नव वधुओं के अलड्डावा पुराने गहने भी चोर ले गए हैं।

Published on: