इस सिनेमा हॉल से हुई जॉन-सोनाक्षी की मूवी की पायरेसी, अब देंगे जवाब

जॉन अब्राइम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फोर्स टू मूवी की पायरेसी डबरा के प्रकाश सिनेमा में की गई है। इस मामले से जुड़े पक्ष ने अंबोली मुंबई के सायबर सेल में प्रकरण दर्ज कराया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 1:20 PM IST
john abraham and sonakshi sinha
john abraham and sonakshi sinha
गगन सक्सेना@ग्वालियर: जॉन अब्राइम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फोर्स टू मूवी की पायरेसी डबरा के प्रकाश सिनेमा में की गई है। इस मामले से जुड़े पक्ष ने अंबोली मुंबई के सायबर सेल में प्रकरण दर्ज कराया है। मामले की जांच चल रही है।

इस मामले में प्रकाश सिनेमा को भी सूचित किया गया है और अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इधर पत्रिका से प्रकाश सिनेमा के संचालक ने कहा है कि इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं है। इस मामले को कोर्ट में जवाब दिया जाएगा। फोर्स टू फिल्म 18 नवंबर 2016 को पूरे देश में एक साथ (डबरा में भी) सिंगल सिनेमा स्क्रीन पर लगी थी।



कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन
जानकारी के मुताबिक अभी तक की जानकारी में साफ हुआ है कि फिल्म को ऑन लाइन लीक किया गया है। जिससे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम,कॉपीराइट अधिनियम और भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कापीराइट अधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि जॉन अब्राहम,सोनाक्षी सिन्हा, ताहिर राज भसीन की फिल्म फोर्स टू का पायरेटेड प्रिंट एक ही दिन के अंदर ऑन लाइन पाया गया था। मालूम हो कि इस फिल्म के प्रत्येक प्रिंट में पायरेसी से बचने के लिए विशेष कोड युक्त पहचान भी सुनिश्चित की गई थी।



छोटे शहरों में आसान है फिल्मों की पायरेसी
इस मामले में सायबर अपराध से जुड़े एक्सपर्टस कहा कहना है कि अधिकतर फिल्मों की पायरेसी छोटे-छोटे शहरों में की जा रही है। दरअसल यहां फिल्म की वीडियो रिकार्डिंग करने में आसानी होती है। सुरक्षा के इंतजाम भी केवल नाम मात्र के लिए किए जाते हैं। छोटे -छोटे शहरों में कैमरे इतने हाईटेक रखे गए हैं कि इनकी पायरेसी को सहजता से पकड़ा भी नहीं जा सकता है। फिलहाल डबरा का प्रकाश सिनेमा सिनेमा से जुड़े अपराध की दुनिया में अच्छा खासा चर्चित हो गया है।



No automatic alt text available.

जांच कराई जाएगी
प्रकाश टॉकीज के मालिक कृष्णकांत उर्फ करण अर्जुन ने बताया कि सूचना मिलने पर हमने अपने स्तर पर इस मामले की जांच कराई है। जिसमें पता चला है कि किसी अनजान व्यक्ति ने हैंडी कैम कैमरा से फोर्स टू फिल्म की रिकार्डिंग की है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की पायरेटेड सीडी भी बनाई गई। चूंकि किसी ने टॉकीज में वीडियो रिकार्डिंग की गई है, इसलिए इस मामले में हम अपना पक्ष रखने न्यायालय में जाएंगे। 18 नवंबर को फिल्म हमारी टॉकीज में लगी थी।
Published on: