ग्वालियर

mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इन सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव,नहीं चली दिग्गी-कमलनाथ की

mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इन सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव,नहीं चली दिग्गी-कमलनाथ की
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 3:39 PM IST
scindia
mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इन सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव,नहीं चली दिग्गी-कमलनाथ की

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आपसी टकराव में उलझी 16 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा रविवार शाम 7.15 मिनट पर कांग्रेस ने कर दी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गजों के बीच सामंजस्य बैठाकर उम्मीदवारों को लेकर विवाद खत्म किया। सबसे अधिक ग्वालियर-चंबल संभाग में सिंधिया के प्रभाव वाली 8 सीटें थीं। इनमें कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर दिग्विजय ने आपत्ति की थी।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : कांग्रेस ने 155 उम्मीदवार किए घोषित,यहां देखें ग्वालियर चंबल संभाग की LIST

प्रदेश की 4 सीटें दिग्विजय और अजय सिंह के समर्थकों की थीं। सूची से यह भी दिख रहा है कि विवाद की ज्यादातर सीटों पर नेताओं के बीच आपसी तालमेल से सहमति बनाई गई। कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को 155 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। शेष 59 में ज्यादातर ऐसी सीटे हैं, जिनमें सीएम से लेकर आधे मंत्री के खिलाफ प्रत्याशी उतारने हैं। दोनों सूची में कांग्रेस ने अनुभवी के साथ नए चेहरों पर भरोसा किया है।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की 15 सीटों पर ज्योतिरादित्य ने तय किए प्रत्याशी,ये है LIST

आपसी तालमेल से ऐसे सुलझाया विवाद
विधायक राम निवास रावत को सिंधिया सबलगढ़ से टिकट दिलाना चाहतेे थे। पार्टी ने नहीं माना। वे विजयपुर से ही लड़ेंगे। बसपा से आए बैजनाथ कुशवाहा को सबलगढ़ से टिकट दिया। वे नाथ-दिग्विजय समर्थक हैं।
दतिया से राजेंद्र भारती के टिकट पर सिंधिया को आपत्ति थी, लेकिन नाथ उन्हें चाहते थे।
राजनगर से विक्रम सिंह को कमलनाथ-सिंधिया नहीं चाहते थे। वे सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र नितिन के पक्ष में थे, लेकिन दिग्विजय की बात मानी।
शिवपुरी से यशोधरा राजे के सामने सिद्धार्थ लढ़ा को सिंधिया टिकट दिलाने में सफल रहे।
कोलारस से महेंद्र ङ्क्षसह यादव को फिर टिकट दिया। सिंधिया बैजनाथ की पैरवी कर रहे थे, लेकिन दिग्विजय की सुनी।
नरेला में महेंद्र सिंह के नाम पर दीपक बावरिया को आपत्ति थी, लेकिन राहुल ने हस्तक्षेप किया।

5 विधायकों को फिर मौका
विजयपुर रामनिवास रावत
कोलारस महेंद्र सिंह यादव
मुंगावली ब्रजेंद्र सिंह यादव
चंदेरी गोपाल सिंह चौहान
राजनगर विक्रम सिंह नातीराजा

Updated on:
5 Nov 2018, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज