ग्वालियर

कश्मीर के इस युवक ने यहां आकर दिया भड़काऊ भाषण,FB पर डाला ये पोस्ट

कश्मीर के इस युवक ने यहां आकर दिया भड़काऊ भाषण,FB पर डाला ये पोस्ट
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 3:31 PM IST
Kashmiri youth
कश्मीर के इस युवक ने यहां आकर दिया भड़काऊ भाषण,FB पर डाला ये पोस्ट,लोगों में खौफ

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है,जिसमें एक युवक भड़काऊ भाषण दे रहा है। वह कह रहा है कि मुझे धमकी देने वालों में तुम्हारे शहर में हूं,जिसमे दम है वो मुझसे मिलने गेस्ट हाउस आए। सूत्रों से पता चला है कि विगत दिवस जम्मू कश्मीर का रहवासी मोहम्मद वकार 05 जुलाई को ग्वालियर आया,जो की गांधी नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था।

अपनी फेसबुक पोस्ट में ग्वालियर रेलवे स्टेशन एरिया में बनाए गए वीडियो में वह कह रहा है की मुझे धमकी देने वालों में तुम्हारे शहर ग्वालियर में हूं,जिसमे दम है वो मुझसे मिलने गेस्ट हाउस आएं।

इसके खुले चैलेंज की जांच पड़ताल के लिए समाज के कुछ लोगों ने गेस्ट हाउस जाकर इसके बारें में जानकारी जुटाई तो पता चला की युवक अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर आया और 08 जुलाई को गेस्ट हाउस से चेकआउट कर चुका था।

युवक ने राजौरी नगर निगम,जम्मू कश्मीर का पहचान पत्र दिया और उसके अनुसार वह लिपिक के पद पर नौकरी करता है। मोहम्मद वकार ग्वालियर शहर में क्यों आया इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

नहीं चला पता
जम्मू कश्मीर का रहवासी मोहम्मद वकार द्वारा भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

वहीं समाज के लोगों ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो युवक के गेस्ट हाऊस में रोकने की बात तो सामने आई। लेकिन इसके बाद युवक की लोकेशन को कोई भी पता नहीं चल सका की वह कहां गया और अभी कहां पर है।

Updated on:
10 Jul 2018, 3:31 PM IST
Published on: