कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव है जो कि पहले विधायक रामसिंह यादव के पुत्र है।
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से दो विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई हैं। यहां दोनों ही जगहों पर उपचुनाव हो रहा है और दोनों ही सीटों पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। दोनों ही जगहों पर ग्वालियर के महाराज सिंधिया का गढ़ हैं। शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव है जो कि पहले विधायक रामसिंह यादव के पुत्र है। जबकि भाजपा ने देवेंद्र जैन पत्ता वाले को अपना प्रत्याशी बनाया है। कोलारस उपचुनाव में सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
भाजपा की ओर से शिवराज सहित पूरा मंत्रिमंडल इस चुनाव में लगा हुआ था। वहीं कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओ और विधायकों ने यहां पर जमकर चुनाव प्रचार किया है। हालांकि यह तो समय ही बताएगा की कौन सी पार्टी की जीत होगी। लेकिन उससे पहले पूरे ही चुनाव में सिंधिया को लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन पर जमकर हमला किया। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइलन है। इसमें जिसकी जीत होगी उसी को पलडा विधानसभा में भारी होगा।
कोलारस में होने वाले उपचुनाव में वोटिंग सुबह ८ बजे से शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। पुलिस की 16 कंपनियां चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र जैन प्रत्याशी हैं वहीं कांग्रेस की ओर महेंद्र सिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
गुरूवार रात को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर वोटरों को रूपऐ बांटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद मामला गरमा गया था। कोलारस उपचुनाव में 311 पोङ्क्षलग पर मतदान प्रक्रिया होगी,वहीं 175 ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जिन पर क्रिटिकल(संवेदनशील) मार्क लगाया गया है। किसी भई प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है।
दोनों नेताओ ने संभाला मैदान
मध्यप्रदेश की सत्ता का सेमीफाइनल है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। एक ओर मुकाबले में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं तो दूसरी तरफ से मैदान संभाल रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया। इलाका सिंधिया का है और दोनों सीटें कांग्रेस के खाते की है।
ऐसे में दबाव कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा है कि कैसे भी इन सीटों को बरकरार रखकर सिंधिया के चेहरे को बड़ा किया जाए। जबकि शिवराज सिंह चौहान दोनों सीटों को भाजपा के खाते में लाकर अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखना चाह रहे हैं। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां कोई मौका छोडऩा नहीं चाह रही हैं। चाहे इलेक्शन कमीशन में शिकायत का मामला हो या फिर एक दूसरे को घेरने का। हर मौके पर चौकस नजर आ रही हैं।
तीन जगह हुई मशीन खराब
प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने सपत्नीक सहित 57 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे जहां मशीन खराब होने पर 20 मिनट देरी से मशीन सही होने के बाद वोट डाला गया। इतना ही नहीं तीन अन्य जगहों पर भी मशीन खराब होने की शिकायत सामने आई है। हालांकि अभी किसी भी प्रकार की मारपीट सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना की खबर नहीं आई है। वहीं वोट डालने को लेकर लोगों में खुशी का माहौल नजर आया। लोग सुबह ७ बजे से लाइन में लगते हुए नजर आए। साथ ही सुरक्षा को लेकर कड़ें इंतजाम किए गए हैं।