ग्वालियर

यहां लड्डू गोपाल पी रहे है दूध,हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त,देखे वीडियो

यहां लड्डू गोपाल पी रहे है ग्रामीणों के हाथों दूध,हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त,देखे वीडियो
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 8:15 PM IST
laddu gopal viral video
यहां लड्डू गोपाल पी रहे है ग्रामीणों के हाथों दूध,हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त,देखे वीडियो

ग्वालियर। वैसे तो आपने अब तक कई चमत्कार देखे होंगे और कई के बारे में आपने सुना भी होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चमत्कार के बारे में बता रहे है। जिसको देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। जी है हम बात कर रहे हैं ग्वालियर के डबरा ब्लॉक के चीनोर क्षेत्र की। जहां लड्डू गोपाल ने ग्रामीणों के हाथों चम्मच से दूध पीया। नगर के भोले बाबा के मंदिर में विराजित लड्डू गोपाल ने ग्रामीणों के हाथों सोमवार को चम्मच से दूध पीया। जैसे ही दूध पीने की सूचना ग्रामीणों को लगी।

मंदिर में दूर दराज से हजारों की संख्या में लोग दूध लेकर मंदिर पहुंचे। हालांकि कुछ लोग इसे महज अंधविश्वास मान रहे हैं। इसी बीच किसी ने लड्डू गोपाल के दूध पीते हुए वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जिससे अन्य राज्यों के लोग भी अपने रिश्तेदारों को कॉल कर इस बात की जानकारी लेते रहे। चीनोर नगर के बलारपुरा कॉलोनी दौलतपुर-रिजोरा रोड के पास शिवजी का प्राचीन मंदिर है। इसकी पुजारी राजकुमारी कुशवाह हैं।

सोमवार को जब वे मंदिर में पूजा करने पहुंची और पूजन के बाद लड्डू गोपाल( कृष्णजी का बाल रूप) की प्रतिमा के सामने चम्मच से दूध लगाया तो चम्मच खाली हो गई।

इस घटना को मंदिर में मौजूद कुछ भक्तों ने देखा तो उन्होंने भी चम्मच में दूध लेकर लड्डू गोपाल की प्रतिमा के मुख पर लगाया तो उनकी चम्मच भी खाली हो गई। ऐसा मंदिर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है। यह खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली मंदिर में लोगों का तांता लग गया और देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए।

"जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि लड्डू गोपाल दूध पी रहे हैं। तो मैं भी दूध लेकर आई और चम्मच से दूध पिलाया तो लड्डू गोपाल ने दूध पी लिया।"
ग्यासोबाई, निवासी चीनोर

"मुझे किसी ने बताया कि मंदिर में लड्डू गोपाल दूध पी रहे हैं। मैं भी दूध लेकर मंदिर पहुंचा और चम्मच में दूध लेकर लड्डू गोपाल के मुख से लगाया तो चम्मच खाली हो गई।"
कमल किशोर, निवासी चीनोर

Updated on:
13 Aug 2018, 8:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल

ग्वालियर में ‘जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र’ बनवाने की नई व्यवस्था लागू, देरी होने पर लेनी होगी अनुमति