ग्वालियर

20 बीघा जमीन हड़पने ‘कलेक्टर का फर्जी आदेश’, हैरान कर देगी जालसाजों की करतूत

Land Fraud Case Gwalior Shocking: एमपी के ग्वालियर जिले का मामला, यहां जिरेना गांव में 20 बीघा जमीन हड़पने रची साजिश, कलेक्टर का फर्जी आदेश दिखाकर करने वाले थे जालसाजी, जानें कैसे हुआ खुलासा?

less than 1 minute read
Land Fraud Case Gwalior Collector FIR Against accused

Land Fraud Case Gwalior Shocking: जिरेना गांव में 20 बीघा जमीन को हड़पने के लिए जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश ही बना लिया। लेकिन फर्जीवाड़ा नाकाम रहा। आदेश में लिखी इबारत और हस्ताक्षर में अंतर से जालसाजों की करतूत पकड़ी गई। इस मामले में विश्वविद्यालय पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

ये है मामला

लोकेश कुमार निवासी आनंदनगर ने बताया जिरेना गांव में सर्वे क्रमांंक 528, 529 और 111 में 20 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद कलेक्टर न्यायालय में आया था। इसमें प्रतापसिंह, गब्बर सिंह माहौर ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर कलक्टर के हस्ताक्षर का कूट रचित आदेश बनाकर पेश कर दिया। इसमें बताया गया था कि प्रकरण प्रताप सिंह और गब्बर सिंह के नाम दर्ज है जबकि प्रकरण तो आधुनिक डलवपर्स भागीदार फर्म जय राजेन्द्र सेठ के नाम अंकित है।

इसके अलावा आदेश में लिखी तारीख भी अलग हैं। ग्वालियर पुलिस का कहना है आदेश में लिखी भाषा और हस्ताक्षर में भी अंतर है। इस आधार पर प्रतापसिंह और गब्बर सिंह समेत अन्य लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।


Published on:
16 Feb 2025 01:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर