ग्वालियर

गाइडलाइन से महंगी बिकी जमीन बनी आधार, ग्वालियर में औसतन 20 फीसदी बढ़ेंगे संपत्ति के दाम

शहर में जमीन-जायदाद खरीदने का सपना अब थोड़ा महंगा पड़ सकता है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव उप जिला मूल्यांकन समिति से पास हो गया है, जिसमें वृत्त-1 और वृत्त-2 में औसतन 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। खास बात यह है कि इस बार बढ़ोतरी का […]

2 min read
Feb 18, 2026

शहर में जमीन-जायदाद खरीदने का सपना अब थोड़ा महंगा पड़ सकता है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव उप जिला मूल्यांकन समिति से पास हो गया है, जिसमें वृत्त-1 और वृत्त-2 में औसतन 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। खास बात यह है कि इस बार बढ़ोतरी का आधार वे रजिस्ट्रियां बनी हैं, जो मौजूदा गाइडलाइन से अधिक कीमत पर हुईं। साथ ही पॉलिगॉन की विसंगति दूर करने के चलते गाइडलाइन में उछाल आ रहा है।

लश्कर एसडीएम नरेंद्र बाबू यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों वृत्तों के उप पंजीयकों ने आंकड़ों के साथ प्रस्ताव रखा। वृत्त-1 में 485 लोकेशन और वृत्त-2 में 308 लोकेशन पर वृद्धि प्रस्तावित की गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में वृद्धि शून्य रखी गई थी और कुछ विसंगतियां सामने आईं, जिन्हें सुधारकर अब प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस बार उन्हीं इलाकों में दरें बढ़ाई जा रही हैं, जहां नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं और पिछले वर्ष संपत्तियों की खरीद-फरोख्त ज्यादा रही। डबरा और भितरवार की लोकेशन अलग से शामिल की गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की तुलना में इस बार कुल वृद्धि औसतन तीन प्रतिशत कम बताई जा रही है। होली से पहले जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संभावित है। इसके बाद प्रस्ताव 20 मार्च से पहले केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। आम लोगों को दावे-आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लगभग दो सप्ताह का समय मिल सकता है। 20 मार्च से पहले केंद्रीय मूल्यांकन समिति के पास जाएगा प्रस्ताव। 1 अप्रेल 2026 से नई गाइडलाइन लागू होने की संभावना है।

मुख्यालय से भी नया आंकड़ा आएगा

- पंजीयन मुख्यालय से भी प्रदेश के जिला पंजीयकों की बैठक ली गई है। इस बैठक में जिला पंजीयकों ने अपने यहां की गाइडलाइन बढ़ोतरी के प्रस्तावों से अवगत करा दिया है। अब मुख्यालय से भी नए आंकड़े आएंगे। इसके आधार पर बढ़ोतरी के प्रस्ताव में बदलाव हो सकता है। जो बदलाव होंगे, उन्हें जिला मूल्यांकन में रखा जाएगा।

ृ- पंजीयन महानिरीक्षक इस हफ्ते बैठक ले सकते हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मू्ल्यांकन समिति की बैठक होगी। इसमें भी बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

वृत्त-2 में लोकेशन कम, बढ़ोतरी ज्यादा

- शहर का विकास वृत्त-2 में हो रहा है। इस वृत्त में सबसे ज्यादा नई कॉलोनी विकसित हो रही हैं। खेती व प्लॉट की जमीन भी बिक रही है। इस वृत्त में वृत्त-1 की तुलना में कम लोकेशन पर बढ़ोतरी की जा रही है, औसत बढ़ोतरी 27 फीसदी आ रही है।

- वृत्त-1 में 485 लोकेशन चिह्नित की है, जहां पर गाइडलाइन बढ़ रही है, औसत बढ़तोरी 22 फीसदी आ रही है।

- दोनों वृत्तों की औसत बढ़ोतरी 20 फीसदी आ रही है।

वत्त कुल लोकेशन 0 1-20 21-50 51-100 100 से अधिक

1 783 348 97 241 93 4

2 634 --- 154 90 54 10

(वृत्त-2 में 28 नई लोकेशन चिह्नित की है। इस वृत्त में सिटी सेंटर, महाराजपुरा, डीडी नगर, मुरार, बड़ा गांव, मुरार ग्रामीण का क्षेत्र आता है।)

Updated on:
18 Feb 2026 11:33 am
Published on:
18 Feb 2026 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर