ग्वालियर

बड़ी खबर : कोर्ट में पेशी से लौट रहे केबल ऑपरेटर की दिनदहाड़े हत्या,लोगों में मची भगदड़

चार साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए मारा,सात गोली मारी
2 min read
Feb 21, 2018
Live murder

ग्वालियर। चार साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए कोर्ट पेशी से लौट रहे केबल ऑपरेटर की मंगलवार को तानसेन रोड पर दिनदहाड़े सात लोगों ने घेरकर हत्या कर दी। हत्यारे उसे जिंदा नहीं छोडऩा चाहते थे, इसलिए उस पर सात फायर किए। इसके बाद हत्यारे सरेआम पुलिस को चुनौती देकर फरार हो गए। केबल ऑपरेटर भी अपराधिक प्रवृति का था और चार साल पहले की गई हत्या के मामले में ही पेशी पर आया था।

दिनदहाड़े हत्या से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक पीएचई कॉलोनी, हजीरा निवासी अभिषेक (२७) पुत्र श्याम सिंह तोमर मंगलवार शाम करीब ४:१५ बजे दोस्त राघवेन्द्र सिंह तोमर, रमन चौहान और संजय के साथ कोर्ट पेशी से लौट रहा था,

तभी तानसेन रोड पर एलआईसी बिल्डि़ंग के मोड़ पर पंकज सिकरवार, सोनू राठौर, वीरु तोमर, रविन्द्र तोमर, अमित भदौरिया, विजय भदौरिया और ओमी राठौर लक्जरी कार और बाइक से आए और अभिषेक को घेरकर गोलियां मारीं। पांच गोलियां उसके सिर में लगने से मौत हो गई। सरेआम हत्या कर आरोपी गार्डर वाली पुलिया के रास्ते से भाग गए।

मृतक पर थे 13 अपराध
ग्वालियर थाना: हत्या का केस, फायरिंग के २ और मारपीट के २ मामले।
हजीरा थाना- हत्या के प्रयास के 3 , मारपीट के 3 और धारा ११० दर्ज है।
गोला का मंदिर-हत्या के प्रयास का मामला

"हत्यारों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।"
केएम रघुवंशी, सीएसपी पड़ाव

Published on:
21 Feb 2018 10:31 am