ग्वालियर

Lok Sabha Election: चुनाव में प्रचार सामग्री के निर्धारित रेट पर भाजपा को आपत्ति़, जानिए क्या बोलीं

Lok Sabha Election BJP Objection: जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उपयोग होने वाली 145 सामग्री के रेट निर्धारित कर दिए हैं। इन रेट पर राजनीतिक पार्टियों से आपत्तियां मांगी गई थी। भाजपा की ओर से 145 में से 67 सामग्री के रेट पर आपत्ति दर्ज कराई गई है...
2 min read
lok_sabha_election_bjp_objects_to_the_fixed_rate_of_campaign_material_in_elections.jpg

Lok Sabha Election BJP Objection: जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उपयोग होने वाली 145 सामग्री के रेट निर्धारित कर दिए हैं। इन रेट पर राजनीतिक पार्टियों से आपत्तियां मांगी गई थी। भाजपा की ओर से 145 में से 67 सामग्री के रेट पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया कि इतने अधिक दाम होने से उम्मीदवार का खर्च काफी बढ़ जाएगा, जिससे उम्मीदवार को काफी दिक्कत आएगी। इसलिए रेट कम किए जाएं। इसके पीछे भाजपा ने निर्वाचन आयोग से तय दरों को बाजार की दरों पर तुलनात्मक सर्वे का हवाला दिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीते शुक्रवार को चुनाव सामग्री के रेट को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली थी। भाजपा, कांग्रेस, आप व बसपा के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे। थे। 145 सामग्री के रेट बताए गए। चुनाव प्रचार में उसका उपयोग किया जाएगा तो खर्च में जोड़ लिया जाएगा। आपत्ति देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। आखिरी दिन भाजपा की ओर से लिखित आपत्ति पहुंची है। 67 सामग्री के रेट को कम करने की मांग की है।

लोकसभा उम्मीदवार की खर्च की सीमा 80 लाख रुपए निर्धारित की गई है। चुनाव प्रचार के दौरान 80 लाख रुपए खर्च कर सकता है। प्रत्याशी जिस दिन अपना नामांकन फॉर्म जमा कर देगा, उस दिन व्यय का ब्यौरा देना पड़ेगा। प्रचार में जिस सामग्री का उपयोग किया जाएगा, उसके रेट जोड़े जाएंगे। ऑफिस खर्च 4 रुपए प्रति वर्गफीट निर्धारित किया गया है। यदि 10 हजार वर्गफीट में ऑफिस खोला जाता है तो 40 हजार रुपए प्रतिदिन का किराया जोड़ा जाएगा। 8 विधानसभा में कार्यालय खोलने हैं। किराए का खर्च ही काफी हो जाएगा। 150 वर्ग फुट के चुनाव कार्यालय का रेट 600 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया जाए। डीजे साउंड का किराया 2000 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किया है। इस किराए को 1200 रुपए करने की मांग की है।

Updated on:
05 Mar 2024 07:49 am
Published on:
05 Mar 2024 07:47 am