ग्वालियर

चंबल आयुक्त के स्टेनो विनोद यादव के यहां लोकायुक्त का छापा, पटवारी पत्नी भी है जांच के घेरे में

चंबल आयुक्त के स्टेनो विनोद यादव के यहां लोकायुक्त का छापा, पटवारी पत्नी भी है जांच के घेरे में
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 2:08 PM IST
lokayukt news hindi

मुरैना। चम्बल कमिश्नर के स्टेनो सुरेंद्र यादव के निजी निवास टीआरपुरम और सरकारी आवास स्थित सब्जी मंडी व पास में ही स्थित वैष्णवी इंस्टीट्यूट पर लोकायुक्त की टीम ने सुबह पांच बजे छापा डाला। इंस्पेक्टर रानीलता गुप्ता और मनीष शर्मा, कविन्द्र चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की जारही है। आय से सम्पति के मामले में अपराध दर्ज कर स्टेनो सुरेंद्र यादव और उनकी पत्नी सरोज राजपूत पटवारी की आय को मिलाकर सम्पत्ति का मिलान कर रहे है।

महिला से ठग ले गए अंगूठी व बालियां

बस स्टैंड परिसर में संचालित सब्जी मण्डी से घर लौट रही एक महिला को बहकाकर दो युवक उससे सोने की बालियां व एक अंगूठी ठग ले गए। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए युवकों ने नोटों की नकली गड्डी का इस्तेमाल भी किया।

जानकारी के मुताबिक न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी यशोदा थारानी (६२) मंगलवार को बस स्टैंड परिसर स्थित सब्जी मण्डी गई थीं। सब्जी खरीदकर जब वह घर लौटने को हुईं तो दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने दूसरे युवक की तरफ इशारा करते हुए यशोदा से कहा कि यह बहुत परेशान है, इसकी मदद करनी है। इसके बाद वे यशोदा को बातों में उलझाकर पास ही स्थित संजय पार्क में ले गए। वहां एक युवक ने उनसे कहा कि ये जगह सुनसान है, इसलिए अपने कान की बालियां व अंगूठी उतारकर रूमाल में रख लें।

जेवरात रखने के लिए एक युवक ने रूमाल भी दिया। इसके अलावा एक युवक ने उन्हें नोटों की गड्डी थमाते हुए कहा कि थोड़ी देर के लिए इसे रख लें। वे कुछ खाकर आते हैं। इसके बाद जो युवक गए तो वापस नहीं आए। कुछ देर बाद यशोदा ने रुमाल खोलकर देखा तो पता चला कि वह खाली है। नोटों की गड्डी पर भी सिर्फ ऊपर असली नोट थे, बीच में कागज लगे हुए थे। ठगी की बात समझ आने के बाद पहले यशोदा अपने घर पहुंची और फिर थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पहले भी हुई हैं ऐसी वारदात
नोटों की नकली गड्डी दिखाकर महिलाओं को ठगे जाने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी शहर में इस तरह की गई वारदात हो चुकी हैं। कुछ माह पहले ही सदर बाजार में दो युवकों ने एक ग्रामीण महिला को इस तरह ठगा था। इससे पहले भी पड़ाव में एक महिला के साथ ठगी की गई थी। पुलिस ने इन घटनाओं के बाद आपराधिक प्रकरण तो दर्ज किए, लेकिन इनके निकाल के लिए अभी तक गंभीर प्रयास नहीं किए गए।

Published on:
Also Read
View All