ग्वालियर

घर घुसकर कट्टा-चाकू की नोक पर लूटपाट,पीडि़त ने रोते हुए सुनाई पूरी कहानी

घर घुसकर कट्टा-चाकू की नोक पर लूट
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 5:00 PM IST
police
घर घुसकर कट्टा-चाकू की नोक पर लूटपाट,पीडि़त ने रोते हुए सुनाई पूरी कहानी

पुनीत श्रीवास्तव/ ग्वालियर। शहर में दिन प्रतिदिन चोरी,हत्या और लूट की घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी एक महिला के साथ वारदात हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि घर में घुसकर डकैती की एक और वारदात सामने आई है। इस बार तीन लुटेरों ने वीरपुर बांध के पास रहने वाले मैकेनिक अफसर खान के घर में डकैती डाली है।

बदमाश रात तीन बजे के करीब उस समय घर में घुसे जब शहर में झमाझम बारिश हो रही थी। वैसे भी वीरपुर की घनी बस्ती में बिल्कुल सन्नाटा रहता है और रात को बारिश के समय लुटेरों ने मकान के अंदर आकर घर में प्रवेश कर अफसर व उसकी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों को बंधक बना लिया।

अफसर खान के हाथ-पैर बांधे और उनकी पत्नी से कहा कि दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाओ। इसके बाद उन्होंने कट्टे और चाकू की नोक पर अलमारी में रखा जेवर और नगदी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि इस दौरान बदमाश तीन घंटे तक घर में रहे।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज