ग्वालियर

विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कही बड़ी बात,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कही बड़ी बात,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
2 min read
Oct 02, 2018
mp election 2018
विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कही बड़ी बात,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में अभी दो माह बाकी उससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया ने दिल्ली पहुंचे कार्यक्रताओं से ऐसी बात कह दी है जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। साथ ही उनसे अब जी जान से जुटने की बात भी कही है। दरअसल शहर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अब चुनाव के बाद ही नियुक्ति होगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह संदेश देते हुए सभी महिला कांग्रेस नेत्रियों से संगठन के लिए कार्य करने को कहा है।

उधर सोमवार को एक महिला नेत्री के निवास पर आयोजित बैठक में महिला नेत्रियों ने कहा कि यदि उन पर किसी को थोपा गया तो उसका विरोध किया जाएगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी महिला कांग्रेस किस तरह कार्य करेगी इस पर विचार विमर्श हुआ।

सूत्रों के अनुसार सिंधिया ने नियुक्तियों को लेकर दिल्ली में उनसे मिलने गए नेताओं को उक्त संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया अध्यक्ष की नियुक्ति चुनाव बाद होगी। उधर कांग्रेस नेत्री राजकुमारी माहेश्वरी के निवास पर आयोजित बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर सभी ने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष कमलेश कौरव,राजकुमारी माहेश्वरी,मीनू परिहार,ऊषा चौहान,ममता साहू, रेखा सिंह,कुसुम शर्मा,मधुलिका क्षीरसागर,अरुणा गुप्ता, कल्पना सेंगर,मिथलेश, चंदन शर्मा,कविता तायल, ममता चौहान बीना भारद्वाज तथा अर्चना चतुर्वेदी उपस्थित थीं।

कार्यकर्ताओं में खुशी
प्रदेश में दो माह बाद विधानसभा के चुनाव होने है जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा,कांग्रेस,आप और बसपा सहित कईं पार्टिया मैदान में जुट गई है। लेकिन ङ्क्षसधिया ने कार्यकर्ताओं से जो बात दिल्ली में कही उसे सुनने के बाद उनमें खुशी की लहर है और वह उत्साह के साथ चुनाव में जुटने की बात कह रहे हैं।

Updated on:
02 Oct 2018 07:39 pm
Published on:
02 Oct 2018 07:39 pm