ग्वालियर

mp election 2018 : प्रदेश में इस पार्टी ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद,कईं दिग्गज नेताओं में हडक़ंप

mp election 2018 : प्रदेश में इस पार्टी ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद,कईं दिग्गज नेताओं में हडक़ंप
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 9:16 PM IST
 mp election 2018
mp election 2018 : प्रदेश में इस पार्टी ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नीद,कईं नेताओं में हडक़ंप

ग्वालियर। सपाक्स मोर्चा के बैनर पर चुनाव लडऩे वाली भारतीय जनयुग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने ग्वालियर शहर सहित अंचल की दस विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अरुण तोमर को प्रत्याशी बनाया है, जिनका नाम भाजपा प्रत्याशी के रूप में चल रहा था। इन्हें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का नजदीकी बताया जाता है।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : कांग्रेस का ये युवा नेता है सबसे अमीर,भाजपा के दिग्गज नेता की है ऐसी स्थिति

अम्बाह से नेहा किन्नर को चुनाव मैदान में उतारकर नई हलचल पैदा कर दी है। सपाक्स मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक केडी सोनकिया के अनुसार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

इसमें ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से श्रवण शास्त्री, ग्वालियर पूर्व से भावना रिषभ भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रूपसिंह सोनी को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार शर्मा को पोहरी से, सतेन्द्र भदौरिया को मेहगांव से, धारा शर्मा को सुमावली से और मनोज राजावत को भिंड से चुनाव मैदान में उतारा है।

सोनकिया ने बताया कि पहली सूची में 15 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, अगली सूची मंगलवार को जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सपाक्स मोर्चा पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगा।

नेताओं में खलबली
जैसे ही भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को सपाक्स द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिली है। तभी से दोनों ही पार्टियों में हडक़ंप की स्थिति पैदा हो गई है। क्योकि सपाक्स कांग्रेस और भाजपा के ऐसे दिग्गज नेता को अपना प्रत्याशी बना रही है जो कि आगामी चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। जिसके चलते दोनों ही पार्टियां अब अपने दिग्गज नेताओं को साधने का काम कर रही हैं।

Updated on:
6 Nov 2018, 9:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज