
ग्वालियर। यदि आप अमेजॉन,फिलिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से कोई भी सामान खरीदने की सोच रहे हंै तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योकि आप जो सामान बुक करने वाले हैं हो सकता है कि वो आपके पास पहुंचे ही न,उसकी जगह और कुछ पहुंच जाए। इसलिए आपको अब सख्त जागरुक होने की आवश्यकता है क्योकि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की आड़ में शहर में ठगी का धंधा जमकर हो रहा है। शहर में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जिसकी वारदात की कहानी सुन आप हैरान रह जाएंगे।
अमेजॉन, फिलिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से बुक आर्डर की डिलेवरी ग्राहक तक पहुंचाने की बजाय उसे चोरी करने वाली टीम पकड़ी गई है। उसे एटीएफ ने राउंडअप किया है।
इन्होंने ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के सिटी स्टोर से करीब एक करोड़ रुपए कीमत के महंगे और पब्लिक डिमांड वाले मोबाइल फोन चोरी कर बाजार में खपाए गए हैं। गोरखधंधा मोबाइल कारोबारी और स्टोर से ताल्लुक रखने वाला कर रहा था। अमेजन कंपनी की शिकायत पर एसटीएफ ने दोनों को रविवार दोपहर को लिफ्ट किया था।
इंट्रोगेशन में दोनों से करीब २५५ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पता चला है कि चोरों को मोबाइल सप्लाई करने वाला स्टोर का कारिंदा उसे भी एसटीएफ ने उठा लिया है। एसटीएफ निरीक्षक एजाज ने बताया अमेजन के स्टोर से मोबाइल फोन की चोरी का धंधा करीब एक साल से चल रहा था। फोन मुरैना निवासी आदित्य आर्यन चुराता जो एसएस मोबाइल स्टोर के संचालक नीरज चौरसिया निवासी दौलतगंज को थमाता था। नीरज इन मोबाइल को ग्राहकों को बेचता था।
दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया चोर गैंग उन मोबाइल फोन का ज्यादा टागरेट करती थी जो सिर्फ ऑनलाइन बिकते हैं। बाजार में उनकी सप्लाई नहीं है। ग्राहकों को नीरज इन मोबाइल फोन को बाजार की कीमत पर बेचता था। सौदे की रकम में १० प्रतिशत हिस्सा नीरज का और १५ प्रतिशत आदित्य आर्यन का था। बाकी रकम स्टोर से मोबाइल निकाल कर उन्हें देने वाले राजदार का था। पकडे गए दोनों आरोपियों को एसटीएफ ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर २७ अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। बताया गया है कि यह अब तक करोड़ों रुपए के मोबाइल बेच चुके है।
मोबाइल मार्केट में बड़ा नेटवर्क
आरोपी नीरज और आदित्य ने खुलासा किया सिटी स्टोर से मोबाइल की खेप मिलती थी,उसे राजीव प्लाजा,टोपी बाजार,बाडा,माधौगंज सहित शहर के कई बाजार में मोबाइल की दुकानों पर खपाते थे। इन दुकानदारों से भी कमीशन तय था। कुछ फोन की बाजार में ज्यादा डिमांड होने पर उन्हें ब्लैक में भी बेचते थे।