ग्वालियर

शिक्षक ने छत से लगा दी छलांग फिर भी बच गया तो ब्लेड से रेत डाला खुद का गला, वजह सुनकर सहम जाएंगे

एक शिक्षक ने पहले तो छत से छलांग लगाई फिर भी बचा रहा तो कमरे में जाकर ब्लेड से गला रेत लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 1:26 PM IST
man committed suicide, committed suicide, government teacher committed suicide, teacher cut own neck by blade, suicide by jump from roof, gwalior news, datia news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर/दतिया। अज्ञात कारणों के चलते भांडेर के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने पहले तो छत से छलांग लगाई फिर भी बचा रहा तो कमरे में जाकर ब्लेड से गला रेत लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना अतरेटा थाना क्षेत्र के अतरेटा गांव की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अतरेटा गांव निवासी शिक्षक राजेश झा( 35) भांडेर स्थित बरकी सराय के माध्यमिक स्कूल में पदस्थ था। अगले सप्ताह उसके भतीजे की शादी होने वाली थी। इसी में शामिल होने के लिए वह अपने भाई के घर आया हुआ था। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की रात वह नशे की हालत में छत पर चढ़ गया और अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी।

आंगन में गिरने के बाद वह सीधे कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते उसने ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। हालत खराब होने पर उसका भाई कैलाश अपनी गाड़ी से उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

कहानी यह भी
सूत्रों के मुताबिक शिक्षक नशे का शौकीन तो था ही पिछले महीने उसकी ड्यूटी भांडेर में चल रही खेल प्रतियोगिता में लगा दी थी। तभी उसका विवाद हो गया था। वह उसी दिन से तनाव में था। सूत्रों का कहना है कि उसने किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी इसलिए मोहल्ले वालों ने उसकी पिटाई भी थी। इसी वजह से वह 21 नवंबर से स्कूल से अवकाश पर था। इतना ही नहीं किसी मामले में भांडेर पुलिस मंगलवार की रात अतरेटा पहुंची।

इसी दौरान घर के अंदर उसने गला रेत लिया। इस बारे में अतरेटा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा का कहना है कि नशे की हालत में उसने पहले तो छत से छलांग लगाई फिर कमरे में जाकर ब्लेड से गला रेत लिया। कारण अज्ञात है।

Published on: