
ग्वालियर। चित्रकूट में दर्शन के लिए जाने के लिए निकले साधू का शव सुबह उरवाई गेट के पास घनी झाडिय़ों के बीच पेड़ पर लटका मिला। सुबह चरवाहे बकरी चराने यहां आए तो उन्हें शव दिखा। शव पूरी तरह सूख चुका था और काला पड़ गया था,आशंका जाहिर की गई है कि करीब 15 दिन से शव पेड़ पर लटका है। लेकिन उसमें कीड़े नहीं पड़े थे। साधू के घुटने जमीन पर टिके थे, इसलिए देखने वालों ने उसे हत्या मानकर पुलिस को घटना बताई। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है, लेकिन यात्रा पर निकला साधू किला तलहटी में आकर सुसाइड क्यों करेगा।
पुलिस ने बताया उरवाई गेट से सटी तलहटी में मंगलवार सुबह रणधीर उर्फ रामशरणदास महाराज (६५) का शव फांसी पर लटका मिला। शव के पास छोटा बैग भी रखा था। उसमें नीबू, बीड़ी माचिस,नारियल,आधार कार्ड,वोटरकार्ड के अलावा डायरी थी। आइडी में लधेड़ी का पता लिखा था। रणधीर बचपन से वैराग्य में थे। उनके दो भाई बरजोर सिंह राणा और सूरज सिंह राणा यादव धर्मकांटे के पास रहते हैं।
उन्हें भी पुलिस ने मौके पर बुला लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि रणधीर ने लधेड़ी पर आश्रम बना रखा था, वहां रहकर पूजा पाठ करते थे। 17 अक्टूबर को चित्रकूट जाने के लिए थे। उसके बाद कहां गए आश्रम में आने जाने वालों को नहीं पता। मंगलवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली है। रामशरण दास का पूरा शरीर काला पड़ चुका था, उनके कपड़े भी क्षतविक्षत हो चुके थे।
पुलिस की थ्योरी में रामशरणदास आश्रम से तो तीर्थयात्रा पर जाना बताकर निकले हैं, लेकिन उनके जहन में आत्मधाती प्लान रहा है। इसलिए उरवाई गेट के पास आकर फांसी लगाई है,लेकिन रामशरण को जानने वाले यह मानने को तैयार नहीं है कि वह खुदकुशी कर सकते हैं, उनके साथ साजिश की आशंका है।