
भिण्ड. मेहनताना मांगने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के चश्मदीद अनफास के रिश्ते साले आमिर खान ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई अनफाश बुधवार शाम 4:30 बजे बिजेंद्र सिंह भदौरिया के घर काम के बदले रुपए मांगने के लिए उसे अपने साथ ले गए थे।
पैसे मांगने पर बिजेंद्र सिंह भदौरिया की पत्नी ने अंदर के एक कमरे और दूसरी मंजिल के कमरों में फर्नीचर लगाने के बाद ही रुपए देने की बात कही। ऐसे में जब उसने बताया कि उसे लेवर को भुगतान करना है तो पिछले काम के पैसे तो उन्हें देने ही होंगे। इसी बात पर बिजेंद्र सिंह व उसके बेटे राघवेंद्र और बिजेंद्र सिंह की पत्नी ने अनफाश को पीटना शुरू कर दिया। जब आमिर अपने बहनोई को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो उसे मारपीट कर बाहर कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में अनफाश की मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व सांसद ने दी सांत्वना : पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह ने गुरुवार सुबह मृतक अनफाश के घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। आर्थिक सहायता के लिए भी उन्होंने प्रक्रिया शुरू कराए जाने की बात कही।
लेबर को करना था भुगतान
गरीबी के हालातों में अपने मां-बाप, पत्नी, बच्चे व भाई-बहन सहित 10 सदस्यीय परिवार स्रह्य भरण पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे अनफाश को लकड़ी के फर्नीचर का काम कराने के एवज में उसके साथ काम करने वाले मजदूरों को भुगतान करना था इसलिए उसने पिछले दिनों तक किए काम के 45 हजार रुपए नियोक्ता से मांगे थे। उसे उसके काम के बदले मजदूरी देने के बजाए मौत दे दी गई। मृतक अनफाश औसतन तीन सौ से चार सौ रुपए रोज कमाता था। इस आमदनी पर उसके मां मरियम -बाप सुग्गन खलीफा, पत्नी रश्मि के अलावा दो मासूम बच्चे छोटू, कबीर, भाई कल्लू, अमन, सोहेल, आशफाक की परवरिश के अलावा दो छोटी बहनें किशवर 17 व फिजा 14 की शादी की जिम्मेदारी भी थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरएस तोमर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड
मृतक के परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा न हो इसके लिए शासन से उचित सहायता राशि दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे बेटे को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
संजीव सिंह कुशवाह, विधायक भिण्ड