ग्वालियर

21 दिन का मेगा ब्लॉक: 40 ट्रेनें प्रभावित, शताब्दी ललितपुर से लौटेगी, मालवा व तमिलनाडु डायवर्ट

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत अगासोद स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण और यार्ड रीमॉडङ्क्षलग के चलते आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगामी 25 सितंबर से 15 अक्टूबर (कुल 21 दिन) तक चलने वाले कार्य के कारण ग्वालियर से गुजरने वाली और अंचल के यात्रियों से जुड़ी करीब 40 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Aug 16, 2026
mega block
trains

ग्वालियर . उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत अगासोद स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण और यार्ड रीमॉडङ्क्षलग के चलते आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगामी 25 सितंबर से 15 अक्टूबर (कुल 21 दिन) तक चलने वाले कार्य के कारण ग्वालियर से गुजरने वाली और अंचल के यात्रियों से जुड़ी करीब 40 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जबलपुर-निजामुद्दीन समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को बीना-भोपाल के बजाय ललितपुर स्टेशन पर ही शार्ट-टर्मिनेट (समाप्त) होगी। इसके अलावा कई प्रीमियम ट्रेनों को डायवर्ट (वैकल्पिक मार्ग) कर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रद्द।
12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द।
05073 बेंगलुरु-लालकुआं स्पेशल: 29 सितंबर, 6 और 13 अक्टूबर को रद्द।
05074 लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल: 26 सितंबर, 3 और 10 अक्टूबर को रद्द।

भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा रूट से चलेंगी
भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा रूट से कर्नाटक, कोरबा-अमृतसर, पंजाब मेल और गोवा एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेंगी। वापसी में गोवा, मंगला लक्षद्वीप और सचखंड एक्सप्रेस 3 से 15 अक्टूबर तक मथुरा-भोपाल रूट से चलेंगी। वहीं उत्कल सहित अन्य ट्रेनें कटनी-ओहन-झांसी और इटारसी-जबलपुर-ओहन रूट से चलेंगी।

मक्सी-गुना-ग्वालियर रूट से चलेंगी
-12617 मंगला लक्षद्वीप एक्स. (25 सितंबर से 13 अक्टूबर) और 12621 तमिलनाडु एक्स. (26 सितंबर से 14 अक्टूबर) अब भोपाल-बीना-झांसी के बजाय भोपाल-मक्सी-गुना-ग्वालियर होकर चलेगी।
-12919 मालवा एक्सप्रेस (27 सितंबर से 15 अक्टूबर) मक्सी-संत हिरदाराम नगर-बीना के बजाय मक्सी-रतलाम-गुना-ग्वालियर होकर चलेगी।
-12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस (2 से 14 अक्टूबर) ग्वालियर-गुना-मक्सी-भोपाल के रास्ते चलेगी।

Updated on:
16 Aug 2026 05:45 pm
Published on:
16 Aug 2026 05:45 pm