16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior News: रात 2-3 बजे के बीच दबे पांव आया बदमाश, कांच तोड़े और पेट्रोल डालकर जला दीं कार

Car Fire: कार में आग लगाते बदमाश सीसीटीवी में कैद, दो कार जलकर पूरी तरह से खाक, पास में खड़ी तीसरी कार में भी नुकसान, एक दिन पहले पड़ोसी से हुए विवाद के कारण आगजनी की आशंका।
2 min read
Google source verification
gwalior car fire

car fire cctv masked man sets two cars ablaze, कारों में लगाई आग (Source-patrika)

Gwalior Car Fire: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोलपहाड़िया इलाके में तीन कारों में आग लगाने की घटना सामने आई है। आग में दो कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं, जबकि पास ही खड़ी तीसरी कार को भी नुकसान हुआ है। सीसीटीवी में एक नकाबपोश बदमाश कारों में आग लगाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

रात 2-3 बजे के बीच वारदात

गोलपहाड़िया इलाके में रहने वाले राजू कुशवाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी कार बलेनो नंबर MP07 CF-3833 दुकान के सामने पार्क थी। पास में ही बजरंगी उर्फ हनीफ खान की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर MP33 C-7258 भी खड़ी हुई थी। सीसीटीवी में रात 2-3 बजे के बीच एक नकाबपोश बदमाश आता दिख रहा है जो पहले दोनों गाड़ियों के कांच पत्थर मारकर तोड़ता है और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है।

एक दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पीड़ित राजू कुशवाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ये भी बताया है कि उनका एक दिन पहले ही 13 अगस्त को पास ही में रहने वाले गोलू कुशवाह से कहासुनी और विवाद हुआ था। जिसके कारण उन्हें शक है कि गोलू ने ही किसी बदमाश के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

लाखों का नुकसान

आगजनी की इस घटना में दो कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं, जबकि पास ही खड़ी तीसरी कार को भी नुकसान हुआ है। पीड़ित राजू कुशवाह के मुताबिक तीनों कार में कुल मिलाकर 12-13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाश का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।