ग्वालियर

आपके घर आ रहे दूध में भी है मिलावट तो हो जाए सावधान, यहां कराए जांच

ग्वालियर दुग्ध संघ ने थाटीपुर पेट्रोल पंप के पास लगाया शिविर
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 4:06 PM IST
Milk in which high amount of maltose dextrin was found, hoshangabad news
Milk in which high amount of maltose dextrin was found

ग्वालियर। आपके घर पर जो दूध आ रहा है। उसमें कितनी मिलावट है? मिलावटी दूध से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब इन दिनों ग्वालियर दुग्ध संघ के शिविर में आकर लोग पूछ रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि उनके जो दूध लिया जा रहा है वह कितना शुद्ध है। सांची द्वारा सोमवार को थाटीपुर पेट्रोल पंप के पास शिविर लगाया गया। शिविर में थाटीपुर के आसपास के कुल 65 लोग दूध के सैंपल लेकर पहुंचे। जिसमें एक सही निकला बाकी के 64 सैंपलों में पानी की मात्रा अधिक थी। तीन घंटे से ज्यादा चले इस शिवर में कई दूर-दूराज से लोग आए थे। वहीं आसपास की कई दूध की दुकानें भी सुबह के समय बंद ही रही।

दूधियों ने बदला अपना रूट
दुग्ध संघ की इस कार्रवाई के चलते घर-घर दूध देने आने वाले दूधियों ने अपना रास्ता ही बदल दिया था। रोज जो दूधिए थाठीपुर की कई कॉलोनियों में जाते हैं। वह इधर-उधर से होते हुए लोगों के घर तक पहुंचे। वहीं कुछ दूधिए अपने समय से देरी से दूध लेकर पहुंचे। जिससे दूध की जांच न हो पाए।

यहां लगेंगे अब शिविर

इंचार्ज मार्केटिंग ग्वालियर दुग्ध संघ अनुराग सिंह सेंगर ने बताया कि थाठीपुर क्षेत्र में सोमवार को लोगों को जागरुक करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में लोग अपनी समस्याओं को पूछ रहे हैं। जिसमें 65 में से 64 सैंपल में पानी की मात्रा अधिक थी।

ऐसे करें पहचान

Updated on:
30 Jul 2019, 4:06 PM IST
Published on: