
ग्वालियर। मिराज और दूसरे वायुयानों की हवाई सीमा को खतरा पैदा करने वाली खदान और ईंट भट्टे बंद किए जाएंगे। यह निर्देश संभागायुक्त बीएम शर्मा ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दिए। शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को तब तक कार्रवाई के निर्देश दिए जब तक समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती। इसके साथ ही अवैध उत्खनन में लगे डम्फर ट्रक, ट्रॅाली आदि को राजसात करने की सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि डीडी नगर और उसके आस पास पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध रूप से अफसरों की सांठगांठ से अवैध उत्खनन तथा ईंट भट्टा लगाकर धुँआ फैलाने वाले मौज कर रहे थे। जिनसे देश की सुरक्षा में तैनात मिराज व अन्य वायुयानों को लगातार खतरा बना हुआ था। लेकिन खदान और भट्टे चलाने वालों के खिलाफ समय पर अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। यह मामला बुधवार को एयर फ ील्ड इन्वायरमेंट मैनेजमेंट की बैठक में उठा जिस पर संभागयुक्त ने अफसरों को सख्त निर्देश जारी दिए। वहीं कलेक्टर ने वायुसेना के अफसरेां से कहा कि वह बोर्ड लगाकर यह प्रदर्शित करें कि यह क्षेत्र वायुसेना का हवाई क्षेत्र है। इस क्षेत्र में उत्खनन एवं ऐसे उद्योग जिससे धुँआ निकलता है, प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जाने वाले अभियान में भी वायुसेना के अधिकारी अपनी भागीदारी करें। उक्त बैठक में नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा,कैप्टन मनमीत सिंह, कैप्टन पंकज खरे, अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव, वन विभाग के अधिकारी और वायुसेना स्टेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह भी हुए निर्णय-
भवन अनुमति-एयर फोर्स स्टेशन के आस.पास सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की बहुमंजिला इमारतों एवं अन्य निर्माण की स्वीकृति से पूर्व एयर फ ोर्स स्टेशन के सक्षम प्राधिकारी की एनओसी अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए।
कचरा प्रबंधन-एयर फोर्स अथॉरिटी क्षेत्र के कचरा प्रबंधन के लिये नगर निगम क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही ईको ग्रीन कंपनी के साथ अनुबंध करने की कार्रवाई की जाए। कंपनी द्वारा कचरा एकत्र कर उसके निष्पादन की कार्रवाई करें।
नाला समस्या-बैठक में दीनदयाल नगर से वायुसेना स्टेशन रोड आने वाले नाले के कारण हो रही समस्या पर निगमायुक्त ने बताया कि निगम द्वारा अमृत परियोजना के तहत ललियापुरा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके बन जाने से प्लांट से ट्रीटेड वाटर ही निकलेगा। नगर निगम द्वारा वायुसेना स्टेशन तक पाइप लाईन के माध्यम से पानी छोडऩे की व्यवस्था की जायेगी। स्टेशन के अंदर के क्षेत्र में वायुसेना अपने स्तर से नाले को कवर करने का कार्य कराए। वायु सेना के अधिकारियों द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई।
आवारा पशु-उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के कारण आ रही परेशानियों के निराकरण के लिये वन विभाग एवं नगर निगम का एक दल बनाया जायेगा। यह दल समय.समय पर कार्रवाई करेगा। बैठक में वायुसेना के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा लोक परिवहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।