
ग्वालियर। माधव इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के स्थापना दिवस समारोह के दौरान कुछ लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह नारेबाजी चित्रकूट के उपचुनाव में भाजपा की हार से उपजी चिढ़ है, जो ग्वालियर में भी दिखने लगी है, इसका परिणाम एमआईटीएस में सिंधिया की मौजूदगी में नारेबाजी है। सिंधिया ने इस दौरान कहा कि चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश की भ्रष्ट और नाकाम सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प जनता ने ले लिया है।
रविवार को एमआईटीएस के स्थापना दिवस में गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कार्यक्रम में उन्होंने जब भाषण शुरू किया तो थोड़ी देर बाद भीड़ के बीच से नारेबाजी होने लगी। इस दौरान सिंधिया ने कहा- भावांतर योजना के बदले चित्रकूट की जनता ने मन के अंदर का संदेश दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति दबाव की राजनीति की ही, लेकिन लोकतंत्र में न दबाव चलेगा और न ही कोई दांवपेंच काम आएगा, अब सिर्फ जनता की आवाज ही परिणाम लाएगी। चित्रकूट में जनता ने निष्पक्षता का स्पष्ट संदेश दे दिया है, इसलिए मैं जनता के सामने नत मस्तक हूं।
जीता जनता का दिल
चित्रकूट उप चुनाव में प्रचार के लिए लगभग एक महीने क्षेत्र में रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने बताया कि जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। सिंधिया और कमलनाथ की सभाओं ने जनता को आकर्षित किया। जनता ने खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट किया।
आज बाड़े पर जश्न : कांग्रेस नेता रमेश अग्रवाल ने बताया कि चित्रकूट जीत का जश्न सोमवार शाम साढ़े पांच बजे महाराजबाड़े पर मनाया जाएगा।
सिंधिया ने कहा- भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता ने लिया संकल्प
जहरखुरानी है खतरनाक, इसे रोक ने की आवश्यकता
ग्वालियर । ट्रेनों में बढ़ती जहरखुरानी की घटनाओं पर रोक लगाने शनिवार को जयपुर में आरपीएफ के कई जोन अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे के आईजी राजेन्द्र कुमार, उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआईजी अजॉय सदाना उपस्थित थे। कई शहरों के आरपीएफ के टीआई को बताया जहरखुरानी की घटनाएं रोकने हर स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए। इसके लिए अभियान के साथ स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक होना चाहिए। बैठक में ग्वालियर, आगरा, जबलपुर, कोटा , गांधीनगर आदि शहरों के आरपीएफ टीआई उपस्थित हुए।इस बैठक में हर शहर के स्टेशन और ट्रेन के जहर खुरानी की समीक्षा की गई। जिसमें भरतपुर और आगरा के सबसे ज्यादा जहरखुरानी के प्रकरण सामने आए।