
ग्वालियर। फेसबुक पर कश्मीरी मोहम्मद वकार भाटी के लाइव पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। मोहम्मद चार दिन तक गिरनार रेस्ट हाऊस में रुका कश्मीर लौटने से पहले उसने रेलवे स्टेशन से फेसबुक लाइव कर देश के कानून पर आपत्तिजनक कमेंट कर धमकी दी है कि देश में उसके मजहब का कानून चलता रहा है और आगे भी चलेगा। इसके अलावा वकार ने धमकी दी है कि वह ग्वालियर में है जिसमें दम है वह सामने आए। पोस्ट सामने आने पर मंगलवार को मामला पुलिस के सामने लाया गया। इससे पहले पाक समर्थक शेह मुदद्सर ने भारतीय क्रिकेट टीम पर आपत्तीजनक कमेंट किए थे। उस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। अब फिर कश्मीरी युवक के कमेंट सामने आने पर पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं।
कौन है भाटी
मोहम्मद वकार पुत्र बशीर भाटी निवासी राजौरी खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बताता है। इसके अलावा उसकी शोहरत रोहिंग्या समर्थक और जेहादी की भी है। पुलिस के मुताबिक गिरनार रेस्ट हाऊस में इनके आईडी प्रूफ में रश्मि ने खुद को रजौरी,जम्मू में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का क्लर्क बताया है।
शहर के गिरनार रेस्ट हाउस में ठहरा था
फेसबुक पर सरेआम धमकी मोहम्मद वकार भाटी निवासी तनमंडी,रजौरी,जम्मू ने दो दिन पहले दी है। भाटी ने रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर खड़े होकर फेसबुक लाइव कर बोला- उसे हिंदु संगठन के पदाधिकारी ने धमकी दी थी। वह उनके ही शहर में गिरनार रेस्ट हाऊस में ठहरा है जिसमें दम है वो सामने आएं। फिर उसने देश के कानून का मखौल उड़ाते हुए कहा- देश में सिर्फ गुलाम-ए-मुस्तफा का कानून चलता रहा है और चलेगा। फेसबुक लाइव के बाद मंगलवार को मामला पुलिस के सामने लाया गया।
पुलिस के मुताबिक भाटी 5 जुलाई को पत्नी रश्मी सहित सुबह 5.30 बजे शहर में आया था यहां ८ जुलाई तक गांधी नगर के गिरनार रेस्ट हाऊस में ठहरा था। पड़ताल में रेस्ट हाऊस संचालक ने खुलासा किया है कि भाटी उनका नियमित ग्राहक है वह करीब ५ साल से ग्वालियर आकर यहीं ठहरता है। लेकिन यहां उसके आने का मकसद नहीं पता। सूत्र बताते हैं भाटी की पत्नी शहर में रहरक पढ़ाई कर रही है। इसलिए उसका आना-जाना रहता है। अब खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं, भाटी से शहर में ताल्लुक रखने वालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
1 साल से बेसुराग
पिछले साल 20 जून को शेह मुद्दसर निवासी छोटीगांव सूफियां, कश्मीर ने भारतीय क्रिकेट टीम पर फेसबुक पर आपत्तीजनक कमेंट किए थे। वह जीवाजी विश्वविद्यालय से एमएससी कर रहा था। विवि पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया था।
"फेसबुक पर लाइव पोस्ट की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर पड़ाव पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।"
नवनीत भसीन,एसपी ग्वालियर