ग्वालियर

मानसून ने शहर में दी दस्तक,6.2 एमएम हुई बारिश,अब आगे ये है उम्मीद

मानसून ने शहर में दी दस्तक, 6.2 एमएम हुई बारिश,अब आगे ये है उम्मीद
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 11:57 AM IST
weather
हल्की बूंदा - बांदी के बाद ठंडी हवाओं ने रायपुर को किया खुशनुमा, मौसम विभाग ने कहा - आज होगी भारी बारिश

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के कारण एक दिन पहले ही मानसून आ गया है। इसके साथ ही शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई जो 6.2 एमएम दर्ज की गई। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने इससे पहले 28 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।

बन रहे तीन सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार पहला सिस्टम 7.6 किलोमीटर ऊपरी हवा का चक्रवात समुद्रतटीय उड़ीसा तथा उसके आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। दूसरा सिस्टम पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.7 किलोमीटी तक द्रोणिका बनी हुई है। तीसरा सिस्टम गुजरात उसके साथ लगे मध्य प्रदेश में 2.1 से 4.5 किलोमीटर के बीच अपर एयर सर्कुलेशन बना है।

बारिश का असर नहीं
एक दिन पहले शहरी सीमा में बरसा पानी शहर से स्वर्ण रेखा में समाया और मुरैना की ओर चला गया, जबकि तिघरा में पानी आने के लिए घाटीगांव से शिवपुरी के मध्य बारिश जरूरी है। यही तिघरा,पेहसारी और ककेटो बांध का कैचमेंट एरिया है।

3 दिन, 38.4 एमएम वर्षा
पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के चलते अब तक 38.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश मंगलवार की शाम को हुई। मौसम विभाग के अनुसार जून माह में इस बार अभी तक टोटल 82.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

सिस्टम से बढ़ी उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गोधा ने बताया कि सिस्टम बनने से आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। बुधवार को वातावरण में आर्द्रता ९५ प्रतिशत तक रही। वहीं आने वाले दिनों में भी आर्द्रता और बढ़ेगी।

Published on: