ग्वालियर

Monsoon 2026 :बुरहानपुर के रास्ते दस्तक देगा ‘मानसून’ ! इस तारीख से होगी झमाझम बारिश

Pre-Monsoon: मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते एंट्री ले सकता है।

2 min read
monsoon 2026 (Photo Source: AI Image)

Pre-Monsoon:मध्यप्रदेश के लगभग हर जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोगों को प्री-मानसून (Pre-Monsoon) का तेजी से इंजतार है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसका सीधा असर शहर के मौसम पर दिखाई दिया। नमी कम होने से पारे ने छलांग लगाई और अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के समय चली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में शहर की सड़कों पर कम भीड़ रही।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए शहर में गर्मी का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मई के तीसरे सप्ताह में भी दो हल्के पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन उनके कमजोर रहने के आसार है। इसके चलते राजस्थान से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। वहीं, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। विक्षोभ के कमजोर रहने और राजस्थानी हवाओं के जोर पकड़ने से नौतपा में शहर के तपने के आसार बन रहे है।

ये भी पढ़ें

MP में तरबूज खाने से मौत के मामले में बड़ा खुलसा, डॉक्टर भी हुए हैरान

इस तारीख को दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में 10 से 16 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। अनुमान है कि मानसून प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते एंट्री ले सकता है। इस साल एमपी के सभी जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। औसतन 30 से 32 इंच बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा और सीहोर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है।

दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलें

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। अगले 3 दिन यानी, 18, 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी। दिनभर पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। कहा गया है कि दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें। दोपहर 12 से 3 बजे तक तेज गर्मी पड़ती है। इस दौरान जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें

लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, महिला को मरा समझकर रेता खुद का गला
Updated on:
17 May 2026 05:06 pm
Published on:
17 May 2026 04:50 pm
Also Read
View All