ग्वालियर

आज से इन राशियों में शुक्र करेंगे परिवर्तन, जमकर होगी धन की वर्षा

इन राशियों में प्रेम संबंधों के साथ शादी में आ रही अड़चन होगी दूर
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2019, 8:13 PM IST
rashifal 2019
Rashifal

ग्वालियर। मानव के जीवन में राशियों का बड़ा ही महत्व होता है। इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई राशि जरूर होती है। जिसके हिसाब से उसके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि इंसान की जिंदगी में उसकी राशियां ही अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते हैं। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है।

पंडित सतीश सोनी ने बताया कि शुक्र ग्रह 30 जून की रात्रि 1 बजकर 33 मीनिट पर वृषभ राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। शुक्र 4 जुलाई तक मृगशिरा मंगल के नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र में आने से शुक्र काफी उत्तेजक स्थिति में रहेंगे।

इसके साथ ही शुक्र 4 से 15 जुलाई तक आर्दा नक्षत्र में रहेंगे, जो कि राहु का नक्षत्र है तथा 15 जुलाई से 23 जुलाई तक शुक्र पुनर्वासु नक्षत्र में रहेंगे जो कि देवताओं के गुरू वृहस्पति का नक्षत्र है। उन्होंने बताया कि मिथुन राशि में पहले से ही सूर्य और राहु की उपस्थिति है इसके कारण ग्रहण का दोष भी बन रहा है। वहीं शनि केतु आमने सामने बैठकर उनके अपनी दृष्टि से देखकर शुक्र के प्रभाव को कम कर रहे हैं।

यह है राशियां


मेष-आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस राशि के जातक की किस्मत का भंडार खुलने वाला है। इनको किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही पैसों का भंडार इनके घर में होगा किसी भी बात की कोई कमी नहीं होगी और भगवन आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे।

मीन-इस राशि के जातक के लिए यह सप्तााह एक दम शुभ फल वाला है। इस दौरान इस राशि के जातक के सभी काम बनते हुए चले जाएंगे और खुद मां लक्ष्मी चलकर आपके द्वारा आ रही हैं। आप जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि : संपति में निवेश करने की सोच रहे है तो इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित फायदा मिलेगा। साथ ही धन की जमकर वर्षा होगाी। जिंदगी को लेकर कोई फैसला ले रहे है तो परिवार का साथ जरूर लें,सफलता मिलेगी।

कुंभ-राशि के जातक की सभी काम पूरे होने के योग है। साथ ही इनके पास पैसा ही पैसा होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज