
ग्वालियर। कैंसर पीडि़त मां की मौत का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और अर्थी उठने से पहले ही उसने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौआ निवासी रामकली पत्नी मुखिया लोधी को कुछ साल पहले कैंसर हो गया था, उसी समय से घर सहित मां की देखभाल की जिम्मेदारी 18 वर्षीय बेटी रीना थी। दो बहनों की शादी हो चुकी थी और भाई छोटा है।
रविवार सुबह मां रामकली ने आखिरी सांस ली तो वह इतनी दुखी हो गई उसने कीटनाशक खा लिया। रीना को चचेरे भाई वीर सिंह इलाज के लिए पिछोर लाया,जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। इधर परिजन रामकली का अंतिम संस्कार कर घर भी नहीं पहुंच पाए थे कि बेटी रीना की मौत की खबर आ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस को भी मिला कार्रवाई का आश्वासन, जनपंचायत स्थगित
हर आंख में है आंसू
गांव में एक साथ मां बेटी की मौत से हर कोई दुखी और घर सहित पूरी गांव में मातम का माहौल है। मां के साथ जवान बहन की मौत के बाद परिजनों और आसपास के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं गांव के हर युवक की आंखों में आंसू है।