ग्वालियर

MP Board Result 2025: 10वीं मेरिट में पांच और 12वीं में 9 स्टूडेंट्स के नाम

MP Board Result 2025: वाणिज्य समूह में रिमझिम करोठिया प्रदेश में पहले और जीव विज्ञान समूह में स्नेहा दूसरे स्थान पर, जिले में 10वीं का 67.99 और 12वीं का 67.93 प्रतिशत रहा रिजल्ट...

2 min read
MP Board 10th 12th Result 2025

MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिले में 10वीं का 67.99 और 12वीं का 67.93 प्रतिशत रहा है। वहीं प्रदेश की मैरिट लिस्ट में हाईस्कूल से पांच छात्र-छात्राओं और हायर सेकंडरी से वाणिज्य समूह से रिमझिम करोठिया ने 500 में से 491 अंक लाकर प्रदेश में पहला और जीव विज्ञान में स्नेहा शर्मा ने 500 में से 483 अंक लाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। इन समेत कुल 9 विद्यार्थियों ने प्रदेश भर में मेरिट में स्थान प्राप्त किया है।

MP Board Result 2025 के टॉपर

इसमें कला समूह में शौर्य शर्मा, प्रबल सिंह जादौन, कृपा पाल और विज्ञान गणित समूह में राधा साहू और वाणिज्य समूह में रिमझिम के अलावा लक्ष्मी शर्मा, तनिष्क जैन, रिया राठौड़ ने छठवां और आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इस बार 12वीं में शासकीय स्कूल का रिजल्ट 72.26 और प्राइवेट का 58.04 प्रतिशत तथा 10वीं में शासकीय का 72.45 और प्राइवेट का 66.20 प्रतिशत रहा है।

रिजल्ट आते ही आगे की तैयारियों में जुटे स्टूडेंट

बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थी अब आगे की तैयारी में भी जुट गए हैं। जिले से कक्षा 10वीं में 27609 और हायर सेकंडरी के 22323 सहित कुल कुल 49932 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 46573 नियमित और 3359 प्राइवेट विद्यार्थी थे।

इन्होंने पाया हाईस्कूल में प्रदेश में स्थान


-सौम्य अग्रवाल ने 494 अंक के साथ प्रदेश में सातवां।

-अंशिका भदौरिया और लक्ष्य अग्रवाल ने 492-492 अंक के साथ प्रदेश में नौवा।

-तमन्ना नरवानी और प्रतीक्षा शर्मा ने 491-491 अंक के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

इन्होंने पाया हायर सेकंडरी में प्रदेश में स्थान

कला समूह : शौर्य शर्मा ने 484 अंक के साथ छटवां, प्रबल सिंह जादौन ने 483 अंक के साथ सातवां व कृपा पाल ने 481 अंक लेकर नौवा स्थान प्राप्त किया।

गणित समूह : राधा साहू ने 484 अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य समूह : रिमझिम करोठिया ने 491 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लक्ष्मी शर्मा ने 485 अंक के साथ छटवां, तनिष्क जैन और रिया राठौड़ ने 483 अंक के साथ आठवां-आठवां स्थान प्राप्त किया।

जीव विज्ञान समूह : स्नेहा शर्मा ने 483 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।


Published on:
06 May 2025 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर