ग्वालियर

कोलारस उपचुनाव : BJP प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने पत्नी के साथ और कांग्रेस कैंडिडेट महेंद्र ने डाला वोट,देखें वोडियो

तीन अन्य जगहों पर भी मशीन खराब होने की शिकायत सामने आई है।
2 min read
Feb 24, 2018
MP BY-Election 2018

ग्वालियर। कोलारस में होने वाले उपचुनाव में वोटिंग सुबह ८ बजे से शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। वहीं मशीनों के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़। भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे लेकिन मशीन खराब होने के चलते उन्हें करीब २० मिनट तक मशीन के सही होने का इंताजार करना पड़। वह 57 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इतना ही नहीं तीन अन्य जगहों पर भी मशीन खराब होने की शिकायत सामने आई है।

हालांकि अभी किसी भी प्रकार की मारपीट सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना की खबर नहीं आई है। वहीं वोट डालने को लेकर लोगों में खुशी का माहौल नजर आया। लोग सुबह ७ बजे से लाइन में लगते हुए नजर आए। साथ ही सुरक्षा को लेकर कड़ें इंतजाम किए गए हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भी वोट डालने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने अपना वोट डाला। वही कोलारस उपचुनाव में पुलिस की 16 कंपनियां चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र जैन प्रत्याशी हैं वहीं कांग्रेस की ओर महेंद्र सिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

गुरूवार रात को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर वोटरों को रूपऐ बांटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद मामला गरमा गया था।

कोलारस उपचुनाव में 311 पोङ्क्षलग पर मतदान प्रक्रिया होगी,वहीं 175 ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जिन पर क्रिटिकल(संवेदनशील) मार्क लगाया गया है। किसी भई प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है।

Published on:
24 Feb 2018 11:33 am