ग्वालियर

मध्य प्रदेश उपचुनाव LIVE: कोलारस में 73.90% मतदान,यह पढ़ें दिनभर क्या रही चुनाव की हलचल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोलारस में होने वाले उपचुनाव में वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग अपने घरों से निकलन
3 min read
Feb 24, 2018
kolaras by election polling

ग्वालियर/शिवपुरी। प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है। ये दोनों सीटें कोलारस और मुंगावली हैं। यहां शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। दोनों सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। पिछले विधानसभा चुनाव में कोलारस से कांग्रेस के रामसिंह यादव और मुंगावली से पार्टी के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने जीत हासिल की थी। दोनों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से कोलारस उपचुनाव की वोटिंग शुरू हुई जिसमें महिलाएं पुरुषों सहित अन्य ने जमकर भागीदारी की। शाम पांच बजे तक 73.90% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 64.90% और महिलाओं का 57.50% रहा।

हालांकि चिटपुट घटनाओं की जानकारी पुलिस को मिली थी लेकिन कही पर भी बड़ा विवाद होने की बात सामने नहीं आई हैं। करीब एक बजे के आसपास वासा मतदान केंद्र पर इमलोदा गांव के सरपंच गोविंद यादव व राजेन्द्र यादव के बीच विवाद हो गया। जिसे पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। साथ ही दोनों को उठाकर नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस की 16 कंपनियां चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र जैन प्रत्याशी हैं वहीं कांग्रेस की ओर महेंद्र सिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कोलारस (शिवपुरी):महेंद्र सिंह यादव- कांग्रेस , देवेंद्र जैन- बीजेपी

कुल मतदाता- 2,44,457

1. पुरुष- 1,30,697

2. महिलाएं- 1,13,753

3. अन्य- 7

गुरूवार रात को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर वोटरों को रूपऐ बांटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद मामला गरमा गया था। कोलारस उपचुनाव में 311 पोङ्क्षलग पर मतदान प्रक्रिया होगी,वहीं 175 ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जिन पर क्रिटिकल(संवेदनशील) मार्क लगाया गया है। किसी भई प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है।

10 बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ

बदरवास के मॉडल स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र क्रमांक 141 पर 157 वोट डालने के बाद मशीन खराब हो गई। जिससे अभी मतदान बन्द कर दिया गया है। वहीं ग्राम तिलातिली में सुबह 10.15 बजे तक मशीन शुरू नहीं हुई। सुबह 10 बजे तक कोलारस विधानसभा क्षेत्र में 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कम होने के पीछे मशीनों का खराब होना भी बताया ज रहा है।

दोनों प्रत्याशी ने डाला वोट
भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे लेकिन मशीन खराब होने के चलते उन्हें करीब २० मिनट तक मशीन के सही होने का इंताजार करना पड़। वह 57 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इतना ही नहीं तीन अन्य जगहों पर भी मशीन खराब होने की शिकायत सामने आई है। हालांकि अभी किसी भी प्रकार की मारपीट सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना की खबर नहीं आई है। वहीं वोट डालने को लेकर लोगों में खुशी का माहौल नजर आया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव ने भी वोट डाला।

Updated on:
24 Feb 2018 05:31 pm
Published on:
24 Feb 2018 10:53 am