ग्वालियर

MP ELECTION 2018 : यहां एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे समधी,भाई-बहन,फूफा-भतीजे,यही से बनते हैं मंत्री

MP ELECTION 2018 : यहां एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे समधी,भाई-बहन,फूफा-भतीजे,यही से बनते हैं मंत्री
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 3:57 PM IST
MP ELECTION 2018
MP ELECTION 2018 : यहां एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे समधी,भाई-बहन,फूफा-भतीजे,यही से बनते हैं मंत्री

ग्वालियर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बाद प्रत्याशी चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतर गए हैं। इस चुनाव में भाजपा,कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के कुछ प्रत्याशी नजदीकी रिश्तेदार हैं। मुरैना में दो नेता,जो आपस में समधी हैं, एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे हैं,जिससे यहां मुकाबला रोचक हो गया है।

ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सतीश सिंह सिकरवार हैं,जबकि उनके रिश्ते में फूफा उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं।

सतीश के चचेरे भाई मानवेन्द्र सिंह सिकरवार सुमावली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में दिमनी सीट से विधायक चुने गए बलवीर दंडोतिया इस बार मुरैना विधानसभा क्षेत्र में बसपा के प्रत्याशी हैं।

उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी मंत्री रुस्तम सिंह के अलावा उनके समधी रामप्रकाश राजौरिया से है। राजौरिया आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

राजौरिया को पूर्व में बसपा से टिकट मिल गया था,जिसे काटकर बलवीर दंडोतिया को टिकट दिया गया। इस बार जब उनका टिकट कट गया तो उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और टिकट लेकर मैदान में आ गए।

शिवपुरी से चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया की बहन वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं, वह राजस्थान में इस चुनाव में पुन: भाग्य आजमा रही हैं।

Updated on:
11 Nov 2018, 3:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज