
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में लम्बा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस ने भी शनिवार रात 9 बजे 155 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों में से 18 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ग्वालियर जिले में छह विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि ग्वालियर दक्षिण की सीट को अभी होल्ड कर दिया गया है। यहां दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से घोषित इन प्रत्याशियों पर कांग्रेस को हर हाल में जीत दिलाने का दारोमदार है। वहीं इन पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की नजर भी बनी हुई है।
कांग्रेस ने चार को किया रिपीट, दक्षिण को रोका
वर्ष 2008 एवं वर्ष 2013 में लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी कम वोटों से हार के अंतर के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए बनी गाइडलाइन में आने तथा पार्टी के आंतरिक सर्वे में नाम आने से मुन्नालाल गोयल पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है। वर्ष 2013 में चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुन्नालाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र की बिजली एवं पानी की समस्याओं को लेकर लगातार प्रदर्शन व आंदोलन भी किए हैं।
राजनीतिक अनुभव
मुन्नालाल गोयल ने राजनीति की शुरुआत पार्षद के रूप में की। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी शारदा गोयल को चुनाव लड़वाया और वह विजयी रहीं। वे सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
मुन्नालाल गोयल (कांग्रेस)
उम्र: 55
प्रोफेशन
व्यवसायी
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या
पानी, बिजली की समस्या, खस्ताहाल सडक़ें
इन मुद्दों पर लगातार धरने- आंदोलन किए। समस्या के सामने आने पर लोगों के बीच पहुंचे।
इनसे मुकाबला
सतीश सिंह सिकरवार
(भाजपा)
उपलब्धियों के आगे सब गौण
&भाजपा सरकार की उपलब्धियों के आगे सभी गौण हैं। भाजपा यहां फिर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
अवधेश कौरव, भाजपा नेता
डबरा विधानसभा कॅरियर का ग्राफ |
mp election 2018 : कांग्रेस ने 155 उम्मीदवार किए घोषित,यहां देखें ग्वालियर चंबल संभाग की LIST
ग्वालियर विधानसभा प्रद्युम्न सिंह तोमर कॅरियर का ग्राफ |
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा कुशवाह कार्ड, पुरानी जीत के दम पर सबसे ऊपर आया नाम राजनीतिक अनुभव मदन सिंह कुशवाह (कांग्रेस)उम्र: 48 प्रोफेशनखेती-किसानी कोर टीम राजनीतिक अनुभवी लोग एवं युवा रेकॉर्डविधायक के रुप में क्षेत्र के लोग कामकाज से परिचित हैं। ग्रामीण क्षेत्र किए कार्य कॅरियर का ग्राफ कुर्ता पाजामा के साथ पैंट शर्ट में भी नजर आते हैं। |
भितरवार विधानसभा जायंट किलर पर एक बार फिर लगाया दांव शिक्षाबीएससी एग्रीकल्चर प्रोफेशनकृषी कॅरियर का ग्राफ रेकॉर्ड: दो बार से लगातार विधायक
लाइफ स्टाइल : साधारण कुर्ता-पजामा |