
ग्वालियर। मध्यप्रदेश केविधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में लम्बा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस ने भी शनिवार की रात 9 बजे अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने रात को 155 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों में से 18 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ग्वालियर जिले में छह विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच परअपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि ग्वालियर दक्षिण की सीट को अभी होल्ड कर दिया गया है। यहां दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। यदि बात की जाए भिण्ड मुरैना की तो यहां पर सबसे बड़ी सीट अटेर की है।
जहां प्रत्याशी को बदलने की उम्मीद थी लेकिन कांग्रेस ने हेंमत कटारे पर विश्वास जताते हुए फिर से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया। आपको बता दें कि हेंमत कटारे पर एक युवती ने छेड़छाड़ का केस लगाया था जिसको लेकर इस सीट पर पूरे देश व प्रदेश भर की नजर थी। लेकिन आपको बता दें कि हेंमत कटारे सिंधिया के खास समर्थक है और ङ्क्षसधिया के कहने पर ही उन्हें इस बार विधायक का टिकट दिया गया है।
एक नजर यहां भी
कुल 27 सीटों में से 18 पर प्रत्याशी घोषित किया
-विवादों में घिरे हेमंत कटारे समेत 5 विधायकों को फिर से टिकट
-शिवपुरी में उम्मीदवार फाइनल करने में दिख रही ज्यादा मशक्कत
-करैरा विधायक शकुंतला खटीक का टिकट काटा
-पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, करैरा से जसवंत जाटव नया नाम
-ग्वालियर दक्षिण सीट पर अभी नहीं हुआ फैसला
-ग्वालियर जिले में 4 प्रत्याशी रिपीट
-ग्वालियर ग्रामीण से पहले बसपा में रहे मदन सिंह कुशवाह को उतारा
-मुरैना में 2, शिवपुरी में 2, दतिया में 1 प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ेंगे
-मुरैना, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी में 7 प्रत्याशी पिछली बार के ही उतारे
-दिमनी से रिगर्राज दंडोतिया 2008 में हारे थे, अब फिर मिला टिकट
इन्हें मिला टिकट
ग्वालियर
ग्वालियर ग्रामीण मदन सिंह कुशवाह
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल
डबरा इमरती देवी
भितरवार लाखन सिंह यादव
मुरैना
बनवारी लाल शर्मा जौरा
अदल सिंह कंषाना सुमावली
राघुराज सिंह कंषाना मुरैना
गिर्राज दंडोतिया दिमनी
कमलेश जाटव अंबाह
भिण्ड
हेंमत कटारे अटेर
गोविंद सिंह लाहर
ओपीएस भादौरिया मेेहगाव
दतिया
घनश्याम सिंह सेवढा
रक्षा संतराम सिरोनिया भांडेर
शिवपुरी
जशवंत जाटव करैरा
सुरेश पोहरी
केपी सिंह पिछोर