ग्वालियर

mp election 2018 : माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप

mp election 2018 : माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 2:53 PM IST
mp election
mp election 2018 : आप के दिग्गज नेता बोले माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा,कांग्रेस,बसपा और आप पार्टी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। मगर चुनाव से पहले ही मध्य प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का सामना कर रही भाजपा-कांग्रेस में खलबली मची हुई है। जिसको लेकर दोनों ही पार्टी के नेताओं में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि मप्र में भाजपा और कांग्रेस का आपस में गठबंधन है। मप्र में किसानों पर गोली चलाने में भाजपा व कांग्रेस दोनों की मंशा एक जैसी है।

यह भी पढ़ें : mp election news : भाजपा के ये दिग्गज मंत्री राजनीति में रखते है दबदबा पर नहीं है वाहन,इनके पास है ये बड़े वाहन

प्रदेश में सरकार भाजपा की है तो टेंडर कांग्रेस वालों को और कांग्रेस की सरकार है तो टेंडर भाजपा वालों की ही मिलेगा। हमने देखा है कि ग्वालियर में माया सिंह को टिकट भाजपा से मिलता है चुनाव जिताते हैं सिङ्क्षधया, इसी तरह डबरा में इमरती देवी को टिकट कांग्रेस से मिलता है और चुनाव उसको नरोत्तम मिश्रा जिताते हैं।

यह कांग्रेस-भाजपा का गठजोड़ है। राय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र व देश का विकास अच्छी शिक्षण व्यवस्था से ही संभव है। जस देश व राज्य की शिक्षा व्यवस्था अपाहिज हो जाए, वहां आने वाली पीढ़ी भी का भविष्य नहीं बन सकता।

सिंधिया समर्थक है इमरती
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की कद्दावर मंत्री माया सिंह ग्वालियर पूर्व से विधायक है और वह कांग्रेस के दिग्गज नेता व सांसद ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया की मामी है। जबकि इमरती देवी कांग्रेस पाटी डबरा से विधायक है। वह दो बार डबरा से विधायक चुनी गई है। साथ ही वह सिंधिया की खास समर्थक है। इतना ही नहीं वह हाल ही में डबरा में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक चुनावी सभा में सिंधिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर चुकी है।

Updated on:
11 Nov 2018, 2:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज