ग्वालियर

MP election news : भाजपा के ये दिग्गज मंत्री राजनीति में रखते है दबदबा पर नहीं है वाहन,इनके पास है ये बड़े वाहन

MP election news : भाजपा के ये दिग्गज मंत्री राजनीति में रखते है दबदबा पर नहीं है वाहन,इनके पास है ये बड़े वाहन
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 3:01 PM IST
BJP
MP election news : भाजपा के ये दिग्गज मंत्री राजनीति में रखते है दबदबा पर नहीं है वाहन,इनके पास है ये बड़े वाहन

ग्वालियर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया का राजनीति में खासा दबदबा रहा और वे संपन्न भी हैं। इस सबके बाद भी वे वाहनों के मामले में अंचल के दूसरे विधायकों से काफी पीछे हैं। उनके अपने नाम से लग्जरी वाहन तो दूर एक मोटर साइकिल तक रजिस्टर्ड नहीं है। दूसरी ओर, उनकी ही पार्टी की विधायक व मंत्री मायासिंह और उनकी भांजी व शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे जिनको एक से बढक़र एक लग्जरी वाहन रखने का शौक है।

इनके मुकाबले सोना-चांदी भी दूसरे विधायकों के पास काफी कम है। देखा जाए तो पिछोर के कांग्रेस विधायक केपी सिंह पैसे से संपन्न हैं लेकिन उनके पास भी अपना वाहन नहीं हैं। वे अपनी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड १९ लाख के लग्जरी वाहन में सैर-सपाटा कर रहे हैं। अंचल में सबसे महंगा लग्जरी वाहन रखने का शौक मेहगांव के भाजपा विधायक मुकेश चतुर्वेदी और उनकी पत्नी को है, जिन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी पत्नी के नाम २५ लाख रुपए वाले लग्जरी वाहन रजिस्टर्ड होना बताया।

मंत्री/नेता/विधायक वाहन पार्टी दाम
नरोत्तम मिश्रा (दतिया) एक चार पहिया बीजेपी तीन लाख
शकुंतला खटीक (करैरा) एक मोटरसाइकिल कांग्रेस .......
शिवमंगल सिंह (दिमनी) एक स्कॉर्पियो, भाजपा .......
सत्पाल सिंह (सुमावली) कोई वाहन नहीं बीजेपी ......
नरेन्द्र सिंह कुशवाह (भिंड) एक स्कॉर्पियो बीजेपी पांच लाख
डॉ. गांविंद सिंह (लहार) एक मारूती कांग्रेस ......


लालसिंह आर्य (गोहद) एक लग्जरी वाहन बीजेपी ......
रामनिवास रावत (विजयपुर) एक लग्जरी वाहन कांग्रेस 17 लाख
भारत सिंह कुशवाह महेन्द्र जायलो भाजपा 11 लाख!
(ग्वालियर ग्रामीण)
रामसेवक सिंह बाबूजी कोई वाहन नहीं कांग्रेस ......

शकुंतला के नाम मोटर साइकिल तो सत्यपाल वाहन विहीन
केपी सिंह की पत्नी के नाम पर लग्जरी वाहन रजिस्टर्ड

पूर्व प्रधानमंत्री के भानजे भी वाहन विहीन
मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा ने पिछला विस चुनाव भितरवार से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्होंने भी अपने नामांकन पत्र में कोई भी वाहन का स्वामी न होने की बात कही। यह बात अलग है कि उनकी पत्नी शोभा मिश्रा के नाम जरूर एक ट्रैक्टर रजिस्टर्ड रहा। भितरवार के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह एक नहीं दो लग्जरी वाहन के स्वामी हैं। दोनों वाहनों की कीमत लगभग २० लाख रुपए है।

इमरती के पास नहीं
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री मायासिंह के नाम एक लग्जरी कार है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई और दूसरी कार की कीमत 13 लाख बताई है। उनके पति तीन वाहनों के मालिक हैं, इनमें तीन गाडिय़ा पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह के नाम रजिस्टर्ड हैं। इनकी भानजी शिवपुरी की विधायक एवं प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नाम दो लग्जरी वाहन रजिस्टर्ड हैं जिसमें एक वाहन दस लाख और दूसरा वाहन 13 लाख का है। डबरा की कांग्रेस विधायक इमरती देवी के नाम भी एक भी वाहन रजिस्टर्ड नहीं हैं।

Updated on:
31 Oct 2018, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज