ग्वालियर

भाजपा को इस दिग्गज नेता ने दिया झटका, विधानसभा चुनाव में होगी मुश्किल

भाजपा को इस दिग्गज नेता ने दिया झटका,विधानसभा चुनाव में होगी मुश्किल
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 7:33 PM IST
BJP
भाजपा को इस दिग्गज नेता ने दिया झटका, विधानसभा चुनाव में होगी मुश्किल

ग्वालियर। दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे कमलापत आर्य ने सोमवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को आर्य ने इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : mp election news : भाजपा के ये दिग्गज मंत्री राजनीति में रखते है दबदबा पर नहीं है वाहन,इनके पास है ये बड़े वाहन

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कमलापत भांडेर विधानसभा क्षेत्र से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जहां वह टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गए हैं, वहीं भाजपा में एक दावेदार कम हो गया है।

घुटन महसूस हो रही थी
पत्रिका से फोन पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक कमलापत ने कहा कि उन्हें भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी। भाजपा में एससी-एसटी की कोई सुनवाई नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलित वर्ग से छह मंत्री हुआ करते थे,जबकि भाजपा में इस समय दलित वर्ग से डेढ़ मंत्री हैं।

उनका कहना था कि लाल सिंह आर्य आधे अधूरे मंत्री हैं और शेजवार खुद को दलित वर्ग का मानते ही नहीं हैं। आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सामान्य वर्ग व एससी-एसटी वर्ग के बीच की खाई को चौड़ा कर दिया है।

2002 में भाजपा में हुए थे शामिल
आपको बता दें कि कमलापत आर्य 1980 में कांग्रेस से भांडेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद वह 2002 में भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन मंगलवार को वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दलित समाज का दमन किया जा रहा है। वे काफी उम्मीद से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी ने हमेशा उन्हें हाशिए पर रखा।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज