ग्वालियर

बड़ी खबर : इस युवक की कार से मिला लाखों का सोना व रुपए,भाजपा-कांग्रेस में खलबली

बड़ी खबर : इस युवक की कार से मिला लाखों का सोना व रुपए,भाजपा-कांग्रेस में खलबली
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 2:47 PM IST
police
बड़ी खबर : इस युवक की कार से मिला लाखों का सोना व रुपए,भाजपा-कांग्रेस में खलबली

ग्वालियर। सिरोल लिंक रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार में ६० लाख का सोना मिला है। कार में दो लोग थे। जिसमें एक आगरा का सेल्समैन है। पुलिस ने सोने के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका न ही कोई जवाब दे सका। पुलिस ने सोना जब्त कर लिया है। सिरोल टीआइ शैलजा गुप्ता ने बताया कि सिरोल लिंक रोड पर यूपी८० इबी५६७९ काले रंग की कार से चेकिंग के दौरान कार्रवाई की है। कार में दो लोग थे एक ने अपना नाम कमलेश कुमार मिश्रा उर्फ विष्णु निवासी यमुना कॉलोनी राम बाग आगरा और दूसरे ने उमाशंकर बताया। कार में काले रंग का बैग मिला।


यह भी पढ़ें : mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की 15 सीटों पर ज्योतिरादित्य ने तय किए प्रत्याशी,ये है LIST

उसमें ३००९.९ ग्राम सोना था। कमलेश से पूछताछ की तो उसने बताया वह आगरा का रहने वाला है, सोने की सेल्समैनी करता है। आगरा से वह करीब ७० लाख का सोना लेकर निकला था। १० लाख का सोना झांसी में खपाया बाकी सोना ग्वालियर लेकर आया था। सोना जब्त करने में सिरोल थाने के प्रधान आरक्षक शिवपाल, भोगीराम और राधेश्याम शामिल थे। वहीं इतनी बड़ी मात्रा में सोना व रुपए पकड़े जाने से भाजपा और कांग्रेस में हडक़ंप मच गई है।


यह भी पढ़ें : mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इस सीट पर सिंधिया ने खेला सबसे बड़ा दांव,यहां है पूरे देश की नजर

कार से मिले 5 लाख रुपए
चुनाव को लेकर शहर के अंदर और सीमा पर पुलिस जबर्दस्त चेकिंग कर रही है। गोविंदपुरी चौराहा कुलपति बंगले के पास ठेकेदार की सफेद रंग की कार से पुलिस को ५ लाख रुपए मिले है। रकम के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर रकम जब्त कर ली गई। पुलिस के मुताबिक कार में शांति विहार दर्पण कॉलोनी निवासी सत्येन्द्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह सवार थे।

सत्येन्द्र ठेकेदारी करते है। चेकिंग में कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें ५ लाख की रकम मिली। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पैसा मजदूरों को देना था इसलिए घर लेकर जा रहे थे, लेकिन रकम कहां से आई कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे सके। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई १६ ग्वालियर पूर्व की एफएसटी टीम प्रभारी सेक्टर मजिस्ट्रेट आर के सक्सेना, प्रदीप मांझी, चन्द्रपाल सिंह तोमर और उपनिरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के द्वारा की गई।

Updated on:
4 Nov 2018, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज