पत्नी के साथ ग्वालियर आए जेपी नड्डा, दतिया पीतांबरा माई के दर्शन करने पहुंचे, सीएम के चेहरे पर शिवराज बोले जिंदाबाद, सिंधिया ने साध ली चुप्पी...
विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक ग्वालियर आने को लेकर कयासों का दौर चलता रहा। नड्डा ने ग्वालियर पहुंचने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से चर्चा की। नड्डा ने एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आने पर खुशी जताते हुए कहा, मप्र में हमारी लाड़ली बहना योजना चल गई। प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
वे दतिया पीतांबरा पीठ के दर्शन करने आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वे ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, हितानंद शर्मा और प्रद्युम्न ङ्क्षसह तोमर ने किया। एयरपोर्ट से नड्डा ऊषा किरण होटल पहुंचे और यहां लंच किया और नेताओं के साथ गुप्त बैठक कर ग्वालियर-चंबल के परिणाम पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सीएम फेस पर भी चर्चा की गई। हालांकि परिणाम को लेकर पत्रकारों से कोई बात नहीं की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के मायने...
मध्य प्रदेश के नतीजे आने में सिर्फ एक दिन शेष है। तीन दिसंबर को तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। परिणाम से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बातचीत की। क्योंकि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज के अलावा ङ्क्षसधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सीएम बनने की रेस में हैं। इसलिए अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो सीएम का चेहरा बदला जा सकता है।
केन्द्रीय मंत्री तोमर नहीं आए
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ग्वालियर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रद्युम्न ङ्क्षसह तोमर ने उनका स्वागत किया, लेकिन केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर नहीं आए। चर्चा थी कि केन्द्रीय मंत्री तोमर मुरैना में ही थे, लेकिन न तो एयरपोर्ट पहुंचे और न ही ऊषा किरण पैलेस होटल में मिलने पहुंचे।
सीएम के चेहरे पर शिवराज बोले जिंदाबाद, सिंधिया ने साधी चुप्पी
ग्वालियर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी जन जन के मन में हैं। एमपी में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। लाड़ली लक्ष्मी से लाड़ली बहना तक महिला सशक्तिकरण का एक लंबा सफर है, जिसने बहनों के हृदय में एक अलग स्थान भारतीय जनता पार्टी के लिए बनाया। जिसका परिणाम है कि भाजपा फिर से शानदार बहुमत हासिल करने जा रही है। ये हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। वहीं, पांचवीं बार सीएम बनने के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहते हुए आगे निकल गए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के आशीर्वाद से मप्र में बनने जा रही है। अब हम चंद घंटे का इंतजार कर रहे हैं। मप्र मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कोई प्रक्रिया नहीं दी।
दतिया से लौटकर किया रात्रि विश्राम, आज जाएंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोपहर में ग्वालियर पहुंचने के बाद यहां लंच किया और उसके बाद आराम। शाम को ङ्क्षसधिया पैलेसे और ग्वालियर किले का भ्रमण किया। इसके बीच उन्होंने कुछ नेताओं से मुलाकात की। शाम 6 बजे वे दतिया रवाना हो गए। जहां पीतांबरा माई के दर्शन करने के बाद वे ग्वालियर लौटे और रात्रि विश्राम किया। शनिवार को दोपहर 12 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।