ग्वालियर

भाजपा के दिग्गज नेता ने राहुल गांधी के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल

भाजपा के दिग्गज नेता ने राहुल गांधी के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2018, 7:10 PM IST
mp election
भाजपा के दिग्गज नेता ने राहुल गांधी के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल

ग्वालियर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब मात्र एक माह ही शेष बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियां जी जोड़ मैदान में कमर कसकर उतर चुकी है और हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन इस चुनाव से पहले भाजपा को एक ऐसा झटका लगा जिसकी उसने कभी कल्पना ही नहीं की होगी। चुनाव से ठीक 30 दिन पहले मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. गुलाब सिंह किरार के साथ ही भांडेर से दिग्गज भजपा नेता व पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही नेताओं से कांग्रेस से लंबे समय से संपर्क में थे और पहले ये तय हुआ था कि दोनों दिल्ली जाकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे लेकिन अंत में राहुल के दौरे का इंतजार किया जा रहा था। बाद में जब राहुल गांधी प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए तो दोनों ही दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं सूत्रों से पता चला है कि भाजपा के एक और विधानक ने कांग्रेस जॉइन कर ली है।

बता दे की तीनों बीजेपी के कद्दावर नेता है और एक बड़ा वोट बैंक तीनों के पास है। जहां गुलाब सिंह किरार, किरार समाज का एक बड़ा नाम है। वही भांडेर के पूर्व विधायक कमलापति आर्य भी एक शक्तिशाली नेता और क्षेत्र में अपनी अच्छी खासी पकड़ रखते हैं।

हालांकि राहुल के दौरे के पहले भाजपा ने ये सोचा भी नहीं होगा की एक नहीं बल्कि तीन जोर के झटके इस विधानसभा चुनाव से पहले लगेंगे। इतना ही नहीं इन तीनों का एक साथ कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं आपको बता दें कि किरार को शिवपुरी के पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है।

2002 में भाजपा में हुए थे शामिल
आपको बता दें कि कमलापत आर्य 1980 में कांग्रेस से भांडेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद वह 2002 में भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन मंगलवार को वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दलित समाज का दमन किया जा रहा है। वे काफी उम्मीद से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी ने हमेशा उन्हें हाशिए पर रखा।

Published on: