
ग्वालियर। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 155 उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार की रात 9 बजे कर दी है। कांग्रेस पार्टी गुरुवार को ही यह सूची जारी करने वाली थी,लेकिन दिग्विजय और सिंधिया के बीच सहमति नहीं बनने पर इस लिस्ट को रोक दिया गया। इसी वजह से सूची में दो दिन बाद जारी की गई। इस लिस्ट में ग्वालियर चंबल संभाग से कई दिग्गज नेता को दोबरा टिकट मिला तो कई के टिकट काट दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : mp election 2018 : माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप
ग्वालियर ग्रामीण से मदन कुशवाह,ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर जबकि डबरा से इमरती व भितरवार से लाखन सिंह व अटेर से हेंमत कटारे को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
ग्वालियर
ग्वालियर ग्रामीण मदन सिंह कुशवाह
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल
डबरा इमरती देवी
भितरवार लाखन सिंह यादव
मुरैना
बनवारी लाल शर्मा जौरा
अदल सिंह कंषाना सुमावली
राघुराज सिंह कंषाना मुरैना
गिर्राज दंडोतिया दिमनी
कमलेश जाटव अंबाह
भिण्ड
हेंमत कटारे अटेर
गोविंद सिंह लाहर
ओपीएस भादौरिया मेेंहगाव
दतिया
घनश्याम सिंह सेवढा
रक्षा संतराम सिरोनिया भांडेर
शिवपुरी
जशवंत जाटव करैरा
सुरेश पोहरी
केपी सिंह पिछोर
दो बार हारे है मुन्नालाल गोयल
ग्वालियर पूर्व (लश्कर पूर्व) सत्ताधारी बीजेपी के सबसे अधिक मजबूत किले के रूप में मानी जाती है। यहां पर अब तक यहां केवल 2 बार ही कांग्रेस जीतने में कामयाब हो सकी है। वहीं 8 बार बीजेपी का कब्जा रहा है। कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल को 2008 के चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के अनुप मिश्रा ने 37105 वोटों के साथ चुनाव जीते थे। 2013 में उन्हें माया सिंह से हार का सामना करना पड़ा था।
एक नजर यहां भी
-कुल 27 सीटों में से 18 पर प्रत्याशी घोषित किया
-विवादों में घिरे हेमंत कटारे समेत 5 विधायकों को फिर से टिकट
-शिवपुरी में उम्मीदवार फाइनल करने में दिख रही ज्यादा मशक्कत
-करैरा विधायक शकुंतला खटीक का टिकट काटा
-पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, करैरा से जसवंत जाटव नया नाम
-ग्वालियर दक्षिण सीट पर अभी नहीं हुआ फैसला
-ग्वालियर जिले में 4 प्रत्याशी रिपीट
-ग्वालियर ग्रामीण से पहले बसपा में रहे मदन सिंह कुशवाह को उतारा
-मुरैना में 2, शिवपुरी में 2, दतिया में 1 प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ेंगे
-मुरैना, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी में 7 प्रत्याशी पिछली बार के ही उतारे
-दिमनी से रिगर्राज दंडोतिया 2008 में हारे थे, अब फिर मिला टिकट