ग्वालियर

कर्जमाफी की कहानी अब किसानों की ही जुबानी सुनाएगी सरकार

मप्र सरकार का किसानों के साक्षात्कार की डाक्यूमेंट्री बनाने का फरमान
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2019, 5:51 PM IST
kisan karz mafi yojna
Second phase of Debt Scheme starts

ग्वालियर। किसानों के कर्जमाफी पर हो रही किरकिरी और विपक्ष के हमलों का जवाब कांग्रेस सरकार किसानों की जुबानी देगी। इसके लिए कर्जमाफी का लाभ लेने वाले किसानों के साक्षात्कार के आधार पर डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं और इस पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्जमाफी पर विपक्ष मप्र सरकार को निरंतर घेर रहा है। सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस प्रतिकार नहीं कर पा रही है।

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लोकसभा में ब्याज सहित हार से कांग्रेस में विभिन्न स्तरों पर समीक्षाएं हो रही हैं। संगठन और सरकार के पास यह फीडबैक पहुंचा है कि कर्जमाफी पर सही संदेश देने में कांग्रेस विफल रही। विधायकों और मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर भी संगठन स्तर से सवाल उठाए जा चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस की आपसी खींचतान भी सामने आ रही है। ऐसे में कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी पर सकारात्मक संदेश देने के लिए नई तरकीब सोची है। अब जिन किसानों के कर्जमाफ होकर ऋणमुक्ति के प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं उनके साक्षात्कार किए जा रहे हैं।

इन साक्षात्कार के आधार पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी और सरकार इसे अपने पक्ष में प्रचारित कर सकती है। सरकारी अमला कर्जमाफी से प्रसन्न किसानों के साक्षात्कार करने में जुट गया है। इस दौरान कर्जमाफी से किसानों को हुए लाभ और उसके पहले की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्जमाफी को पूरी तरह विफल बताकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया था। इसका लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी बंपर मिला। इसके बाद कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर शुरू हुआ अंर्तकलह कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार का किसानों की जुबानी उनकी कहानी की डाक्यूमेंट्री सरकार को कितना लाभ पहुंचा पाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

फिलहाल ऐसे किसानोंं की सूची तैयार की गई है, जिनका कर्जमाफ हुआ है। कर्जमाफी से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और घर में प्रसन्नता का माहौल है। कांग्रेस के अंर्तकलह पर शनिवार को केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी बोल चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज