ग्वालियर

एमपी में 1 लाख रुपये नहीं दिए तो गर्लफ्रेंड के प्राइवेट वीडियो रिश्तेदारों को भेजे

MP News: आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये मांग रहा था, जब पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने रिश्तेदारों को छात्रा के प्राइवेट फोटो भेजकर वायरल कर दिए।

2 min read
18 year old girl student blackmail private videos (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा के प्राइवेट वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़ित छात्रा का परिचित है जिसने छात्रा को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की डिमांड की थी। जब छात्रा ने पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने छात्रा के रिश्तेदारों को वीडियो भेज दिए। जब वीडियो छात्रा के पिता के एक दोस्त ने देखे तो तुरंत छात्रा के पिता को बताया। इसके बाद पीड़िता ने पिता को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

ये भी पढ़ें

एमपी में महिला विधायक का कांग्रेस को ऑफर, ‘300 करोड़ दो, पार्टी में शामिल हो जाऊंगी’

पहले दोस्ती की फिर प्यार का इजहार

18 साल की पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी युवक का नाम हरमन चावला है। हरमन से उसकी मुलाकात साल 2024 में महाराजपुरा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हुए सेमिनार में हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी और वो अक्सर एक सोशल मीडिया साइड के जरिए बातचीत करने लगे। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों बाद हरमन ने उससे प्यार का इजहार किया और वो उसके जाल में फंस गई।

धोखे से बनाए प्राइवेट वीडियो

पीड़िता के मुताबिक आरोपी हरमन ने प्यार के जाल में फंसाकर धोखे से उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो बनाने के बाद आरोपी हरमन का व्यवहार अचानक बदल गया। हरमन उसे धमकाने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं जब उसने आरोपी हरमन से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने वीडियो डिलीट करने के एवज में ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से इंकार किया और आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो वो बदनाम करने की धमकी देने लगा और तीन दिन पहले उसके प्राइवेट वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर दिया। छात्रा का प्राइवेट वीडियो जब उसके पिता के एक दोस्त ने देखा तो उन्होंने तुरंत छात्रा के पिता को इसके बारे में बताया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अपने घर से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘बस बहुत हुआ, अब…’
Published on:
08 May 2026 06:33 pm
Also Read
View All