MP News: दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की आंच अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। शक के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल्ली पुलिस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में बीते कई दिनों से एआई इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से कर रही है।
पुलिस को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले यूथ कांग्रेस के नेता पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव पर शक है। वह एआई समिट में हंगामे के दौरान शामिल थे। शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया और दिल्ली रवाना हो गई।
मीडिया को जितेंद्र के पिता केशव यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात घर कुछ लोग सादे कपड़े और वर्दी में आए। वह जबरदस्ती जितेंद्र के कमरे में घुसे और थप्पड़ मारते हुए नीचे ले आए। हमारे पूछने पर खुद को उन्होंने यूनिवर्सिटी थाने से बताया और क्राइम ब्रांच से होने का दावा किया। इसके बाद दिल्ली की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में बैठाकर चले गए। जब रात में कुछ नेता थाने गए तो उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया गया।
इधर, परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह पुलिस के कुछ लोग दोबारा पूछने आए थे। उन्होंने कहा कि आपके बेटे ने दिल्ली में तमाशा खड़ा कर दिया है। जिसके बाद हमने उन्हें बताया कि जितेंद्र को तो पुलिस कल रात ही दिल्ली ले गई। इसके बाद वह हमारे घर के सभी मोबाइल लेकर चले गए।