MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लैब तकनीशियन को ठगों ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेजकर लाखों रूपये की ठगी कर ली।
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आरटीओ के ई चालान की आड़ में लैब तकनीशियन का बैंक खाता साफ हो गया। साइबर ठगी का खेल मुरार में सामने आया है ठगों ने लैब तकनीशियन के खाते में जमा रकम तो चुराई उनके नाम से जंबो और इंस्टेंट लोन लेकर 6.56 लाख रुपए ठगे हैं। इस एपीसोड में ठगों ने एपीके फाइल का इस्तेमाल किया है।
काशीपुरा, मुरार में शिवनारायण धाकड़ साइबर ठगों के जाल में फंसे है। शिवनाराण पेशे से लैब तकनीशियन है। उन्होंने शिकायत में 20 दिन पहले परिवहन विभाग के नाम से व्हाटसएप पर फाइल आई थी। उसे देखकर माना कि किसी चौराहे पर यातायात का नियम तोड़ा है तो चालान हुआ है। फाइल आने के बाद 20 दिन तक सब कुछ सामान्य रहा।
शिवनारायण ने बताया 22 जनवरी की शाम पेटीएम से खाते का बैलेंस चैक किया तो उसमें 1 रुपया जमा पता चला। जबकि एकाउंट में 90 हजार 13 रुपए थे तो माथा ठनका बेटे से पूछा तो उसने भी पैसा निकालने से मना किया। तब बैंक जाकर पता लगाया तो होश उड़ गए। पता चला कि खाता तो खाली हो चुका है। उनके नाम से 5 लाख रुपए का जंबो लोन और 66 हजार 703 रुपए का इंस्टेंट लोन भी लिया गया है। ठगी का पता चलने पर ई जीरो पर एफआइआर दर्ज की।
इधर, पुलिस का मानना है कि पैसे हरियाणा के पानीपत में विशाल कुमार नाम के युवक के खाते में ट्रांसफर की गई थी। मामले की जांच के लिए एक टीम हरियाणा भेजी जा रही है।