ग्वालियर

स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

less than 1 minute read

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

ये होगा नया समय


आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल से दोपहर में स्कूल संचालित नहीं हो पाएंगे। प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल लगेंगे। जबकि कक्षा 3 से 12वीं तक सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होंगे। इसके संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी आर्दश कटियार ने कलेक्टर रुचिका चौहान के सहमति के बाद आदेश जारी कर दिया। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

Published on:
31 Mar 2025 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर