ग्वालियर

एमपी में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने गए ‘भाजपा नेता’ के गाल को छूकर निकली गोली, बाल-बाल बची जान

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो भाइयों का विवाद सुलझाने गए भाजपा नेता बाल-बाल बच गए।

less than 1 minute read

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो भाइयों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि सगे भाई ने अपने ही भाई पर ही गोली चला दी। गोली से सगा भाई तो बच गया, मगर भाजपा नेता रोबिन शर्मा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, बहोड़ापुर आनंद नगर निवासी अभिषेक यादव अपने साथी रोबिन शर्मा के साथ मंगलवार की रात रोहित गुर्जर से मिलने पहुंचे थे। यहां पर रोहित गुर्जर और उसके भाई मोहित गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों गाली-गलौज पर उतारू हो गए तो रोबिन और अभिषेक बीच-बचाव में आ गए। इसी दौरान मोहित ने अपनी थार से बंदूक निकाली और रोहित पर फायर कर दी। रोहित तो किसी तरह बच निकला। इसके बाद मोहित ने रोबिन और अभिषेक पर फायरिंग कर दी। भागने के दौरान रोबिन के गाल को गोली छूते हुए निकल गई। जिससे वह घायल हो गया।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक आरोपी मोहित अपनी कार से फरार हो चुका था। घायल भाजपा नेता का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
15 Oct 2025 04:33 pm
Also Read
View All