mp news: ई-रिक्शा में महिला के पर्स से हीरे की अंगूठी चोरी कर फरार हुई महिला चोर गिरफ्तार, पति-पत्नी साथ मिलकर करते थे चोरी, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस।
mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ई-रिक्शा से से हीरे की अंगूठी की चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद चोरी करने वाली करीना पत्नी अर्जुन मोगिया को गिरफ्तार किया है। महिला ने शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है। महिला वारदात को चोरी करने के बाद अपने पति के साथ पंजाब भाग जाती थी। महिला का पति फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पति-पत्नी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तुलसी विहार निवासी उमेश यादव के यहां सगाई समारोह था। समारोह में उनके बेटे व बहू ने एक दूसरे को हीरे की अंगूठी पहनाई थी। ढीली होने के कारण उमेश की पत्नी छाया यादव अंगूठी बदलने के लिए ले जा रही थीं। अंगूठी उन्होंने अपने पर्स में रखी थीं और ई-रिक्शा में बैठी थीं। एक महिला मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे आई और पर्स से अंगूठी चोरी करके गायब हो गई। जब छाया यादव ने पर्स में अंगूठी देखी तो वो नहीं मिली, वो समझ गईं कि मुंह पर कपड़ा बांधकर ई-रिक्शा में बैठी महिला की पर्स से अंगूठी चोरी कर ले गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि महिला ने सेवा नगर तक पहुंचने के लिए दो ई रिक्शा बदले। इसके बाद वो एक मोटरसाइकिल पर युवक के साथ बैठकर चली गई। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उल्टी दिशा में सीसीटीवी देखे तो गोले के मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में गाड़ी का नंबर ट्रेस हुआ। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की गई तो गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर में पंजाब का मोबाइल नंबर डला था। पुलिस ने पंजाब में महिला की तलाश की। पंजाब में महिला का मायका था। यह मुरैना के बडगांव थाना दिवनी निवासी निकली। पुलिस ने करीना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति अर्जुन मोगिया फरार है, पति-पत्नी मिलकर दोनों शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।